GNTST PNST क्या है ? जानिए पात्रता, पैटर्न, सिलेबस, परिणाम और फायदे।

mp gntst pnst

जीएनटीएसटी पीएनएसटी (GNTST PNST) मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन की ओर से प्रतिवर्ष जारी की जाने वाली एक प्रवेश परीक्षा है। जिसमे पास होने वाले छात्रों को बोर्ड जनरल नर्सिंग एवं बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। लेकिन ध्यान रखे यह परीक्षा केवल महिला उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। आज की इस पोस्ट में यही जानकारी जानेंगे की GNTST/PNST kya hai, GNTST PNST Eligibility, आवेदन प्रक्रिया और काउंसिलिंग प्रक्रिया क्या होती है।

GNTST PNST के लिए पात्रता।

  1. केवल महिला उम्मीदवार हो।
  2. उम्मीदवार मूल रूप से भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  3. आवेदक मध्य प्रदेश के निवासी होना चाहिए।
  4. आधार पंजीयन अनिवार्य होगा।
  5. जीएनटीएसटी कोर्स के लिए उम्मीदवार ने अनिवार्य विषयों के रूप में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान के साथ 12वीं की परीक्षा कम से कम 40% अंको के साथ उत्तीर्ण की हो।
  6. पीएनएसटी कोर्स के लिए उम्मीदवार ने 12वीं की परीक्षा रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी अनिवार्य विषयों के साथ 45% अंको के साथ उत्तीर्ण की हो। (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रतिशत में 5% की छूट प्रदान की जाती है। )
  7. जीएनटीएसटी कोर्स के लिए उम्मीदवार ने न्यूनतम आयु 17 वर्ष पूर्ण कर ली हो एवं उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष से अधिक न हो।
  8. पीएनएसटी कोर्स के लिए उम्मीदवार ने 17 वर्ष पूर्ण कर ली हो एवं उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक न हो।

एमपी जीएनटीएसटी पीएनएसटी के लिए आवेदन प्रक्रिया।

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन ने जीएनटीएसटी पीएनएसटी के लिए आवेदन प्रक्रिया आयोजित करता है । GNTST PNST की परीक्षा प्रतिवर्ष मई – जून के महीने में आयोजित की जाती है। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर जाकर पूर्ण कर सकते हैं। साथ ही प्रति वर्ष होने वाली मापदंडो की विस्तार से जानकारी भी आपको यहाँ मिल जाएँगी। प्रति वर्ष के मापदंड अलग अलग हो सकते है या इनमे कुछ परिवर्तन हो सकता है इसलिए जरुरी है की उम्मीदवार आवेदन करने से पहले मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन की वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर ले।

GNTST PNST काउंसिलिंग प्रक्रिया

GNTST PNST के लिए आवेदन किये जाने के बाद उम्मीदवार को इस परीक्षा को पास करना होता है परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी आपको प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की वेबसाइट पर ही प्रदान किये जाते है। परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत चयन किया जाता है। काउंसिलिंग प्रक्रिया में उम्मीदवार को सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर जाना होता है। तथा क्रमानुसार कॉलेज का चयन करना होता है। जिसके बाद आपके अंको के आधार पर आपको कॉलेज प्रदान किया जाता है।

  1. 10 वी 12 वी की मार्कशीट और सत्यापित फोटोकॉपी
  2. जाती प्रमाणपत्र
  3. मूलनिवासी प्रमाणपत्र
  4. मेडिकल सर्टिफिकेट
  5. GNTST PNST की परीक्षा में प्राप्तांक अंको की सूचि
  6. प्रवेश पत्र की सूचि

GNTST PNST के लिए तैयारी कैसे करे ?

दोस्तों हमने हमारे ब्लॉग jobfuture.in पर Exam ki taiyari kaise kare इसके लिए एक पोस्ट लिख रखी है जिसे लोगो ने बहुत पसंद किया है। आप भी अपनी GNTST/PNST ki taiyari के लिए इस पोस्ट को जरूर पढ़े। Exam Ki Taiyari ke Tips In Hindi प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करे ? इसके अलावा निचे दिए गए पॉइंट्स पर ध्यान दे।

  • Examination Pattern – सबसे पहले आपको एग्जाम (Exam) में पूछे जाने वाले सिलेबस (syllabus) पर ध्यान देना है किस सब्जेक्ट के कौन-कौन से हिस्से से सवाल पूछे जाने है। किस सब्जेक्ट (subject) से कितने प्रश्न (Question) पूछे जाने है और कितने नम्बर के प्रश्न पूछे जाने है।
  • Time Table – GNTST PNST की परीक्षा में पास होने के लिए आपको एक प्रॉपर टाइम टेबल को फॉलो करते हुए पढ़ाई करनी होंगी कम से कम 8-10 महीने आपको लगातार 6-8 घण्टे का टाइम GNTST PNST से संबंधित पढ़ाई में देना चाहिए। इसके लिए जरुरी है की आपके पास आपकी दिनचर्या के हिसाब से एक प्रॉपर टाइम टेबल हो जिसे आप लगातार फॉलो करे।
  • Self Study + Coaching – कुछ स्टूडेंट का सवाल होता है की क्या वह बिना कोचिंग के GNTST PNST की परीक्षा पास कर सकते है ? तो जी हाँ बिल्कुल आप बिना किसी कोचिंग क्लास के भी जीएनटीएसटी पीएनएसटी की परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते है लेकिन यह सभी छात्रों पर लागु नहीं होता है। इसलिए आप पहले यह देखे की आने वाली परीक्षा की आपकी अबतक की क्या तैयारीया हुई है और क्या आप बिना कोचिंग के परीक्षा पास कर सकते है इसके लिए आप लगातार 15-20 दिन 100-100 प्रश्नो को परीक्षा समझ कर हल करे और देखे की आप कितने प्रतिशत अंक ला पा रहे है। एक और बात मै आपको बता देना चाहता हूँ की कोई भी कोचिंग आपका सलेक्शन 100% नहीं करवा सकती कोचिंग में आपको केवल मार्गदर्शन मिल सकता है मेहनत आपको की करनी है।
  • Previous Exam Paper – जीएनटीएसटी पीएनएसटी के लिए पहले के वर्षो में पूछे गए प्रश्नो को हल करे। मार्किट में आपको कई ऐसे बुक्स (Book) मिल जायेंगे जो आपको Previous Exam Paper और उनमे पूछे गए प्रश्नो को हल करके देता है और साथ ही अपनी ओर से कुछ संभावित प्रश्नो की सूचि भी देते है।
  • Continuous Practice Of Examination – आपकी GNTST PNST एग्जाम के लिए तैयारी किस लेवल की चल रही है इसे समय समय चेक करते रहे इसके लिए आप परीक्षा जैसे ही प्रैक्टिस घर पर करे। बुक्स या पिछले प्रश्न पत्रों को हल कर देखे की आप कितने अंक प्राप्त कर सकते है।

READ MORE ….

17 Comments

13 Trackbacks / Pingbacks

  1. DCA Course Details In Hindi, डीसीए कंप्यूटर कोर्स क्या है जॉब समेत पूरी जानकारी
  2. MCA Course Details In Hindi, Eligibility, Fees, Syllabus, Scope, Salary
  3. NRC Full Form, Document And History In Hindi. What Is NRC In Hindi?
  4. मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं गृह विभाग में वरिष्ठ सलाहकार की भर्ती
  5. MP Pre Nursing Test 2021 PNST ऑनलाइन आवेदन, अंतिम तिथि, Age Limit
  6. PhD Course Details In Hindi पीएचडी कोर्स क्या है कैसे करे ?
  7. GNM Course Details In Hindi जीएनएम नर्सिंग कोर्स क्या है ? कैसे करे ?
  8. MSC Course Details In Hindi एमएससी क्या है? कैसे करे? पूरी जानकारी हिंदी में।
  9. B.com Course Detail In Hindi बीकॉम क्या है ? बीकॉम के बाद क्या करे ?
  10. B.sc Course Details In Hindi बीएससी कोर्स की जानकारी, जॉब, Salary, कॉलेज।
  11. The Applications of Computer In Hindi कंप्यूटर के उपयोग Use Of Computer
  12. मिलिट्री नर्सिंग सर्विस MNS Course Details, Full Form, Syllabus, Eligibility
  13. Pre Nursing Test 2022 (PNST) परीक्षा तिथि Syllabus In Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*