UPSC ki Taiyari | UPSC Exam की तैयारी, कब और कैसे करे ?

UPSC नाम तो सुना ही होंगा, Union Public Service Commission जिसे संघ लोक सेवा आयोग भी कहा जाता है। यह भारत की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में से एक है। जिसके आधार पर ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के लिए आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS), पुलिस अधिकारी, सिविल सेवा अधिकारी चुने जाते है। तो इस आर्टिकल में हम जानेंगे की यूपीएससी की तैयारी (UPSC ki Taiyari kaise kare) कैसे करना है।

आपको बता दे की UPSC हर वर्ष इस सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करती है। यह यूपीएससी की परीक्षा तीन चरणों में होती है। UPSC की सिविल सर्विस परीक्षा का सम्पूर्ण चक्र 1 से 1.5 वर्ष में पूरा होता है। जिसमे अलग-अलग लेवल की परीक्षा और परीक्षा परिणाम तक शामिल है।

दोस्तों IAS, IPS जैसे बड़े ऑफिसर बनने का सपना बहुत से लोगो का होता है जिसमे से कुछ लोग ही अपने सपने को पूरा कर पाते है। UPSC जैसे बड़ी परीक्षा को पास करने के लिए कठिन मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन इससे पहले हमें UPSC Exam के बारे में पूरी जानकारी भी होना जरुरी है। तो आज के इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए, जिससे आपको UPSC kya hai और यूपीएससी की तैयारी (UPSC ki Taiyari kaise kare) कैसे करे यह जानने को मिलेंगा।

UPSC Kya Hai यूपीएससी क्या है ?

UPSC जिसे संघ लोक सेवा आयोग कहा जाता है। जो भारत सरकार के लोक सेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का आयोजन करता है। संविधान के भाग-14 के अंतर्गत अनुच्छेद 315-323 में एक संघीय लोक सेवा आयोग और राज्यों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के गठन का प्रोविशन है। जिसके तहत ही सभी राज्यों में एक राज्य सेवा आयोग होता है। जो राज्यों के सिविल सेवा अधिकारियों का चयन करता है व UPSC राज्यों व केन्द्रो के सिविल सेवा अधिकारियो का गठन करता है।

Eligibility For UPSC यूपीएससी के लिए योग्यता

यूपीएससी परीक्षा की आयु सीमा 21 वर्ष से 32 वर्ष तक के उम्मीदवारों के लिए होती है। obc, sc, st के लिए उम्र में 2-5 वर्ष तक छूट भी होती है यह UPSC की परीक्षा साल में एक ही बार आयोजित की जाती है। जिसमे आप अपने फॉम भर सकते है।

UPSC की परीक्षा में अलग अलग पोस्ट के लिए अलग अलग एजुकेशन क्वलीफिकेशन माँगा जाता है जिसके बारे में UPSC के नोटिफिकेशन में बताया जाता है। यदि आप UPSC परीक्षा के तहत किसी बड़ी पोस्ट पर जाना चाहते है तो आपको पहले कम से कम किसी विषय में स्नातक की डिग्री जरूर प्राप्त कर लेना चाहिए।

UPSC Exam Pattern यूपीएससी के चरण

  • प्रीलिम्स (prelims)
  • मेन परीक्षा (mains exam)
  • इंटरव्यू (साक्षात्कार) (interview)

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

यह परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा है। इसमें 2 पेपर होते हैं। पेपर 1 और पेपर 2, सभी प्रश्नों मल्टीपल चॉइस टाइप के होते है।

  • पेपर 1 में जनरल साइंस अर्थ शास्त्र और जनरल स्टडीज (ऐतिहासिक, भूगोल ), राजनीति शास्त्र, साथ में करंट अफेयर्स जैसे विषयो के प्रश्न शामिल होते है।
  • पेपर 2 में क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड (गणित कौशल, मत्रात्त्मक विश्लेषण) के आधार पर प्रश्न आते हैं। पेपर में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक होने जरूरी है इस परीक्षा में पास करने के उपरांत ही, मुख्य परीक्षा में में बैठने का अवसर मिलता हैं।

सामान्य अध्ययन I

प्रश्नों की संख्या100
कुल मार्क200
समय2 घंटे
नकारात्मक अंकहाँ (एक तिहाई)
पेपर का प्रकारऑब्जेक्टिव टाइप

सामान्य अध्ययन II (CSAT)

प्रश्नों की संख्या80
कुल मार्क200
समय2 घंटे
नकारात्मक अंकहाँ (एक तिहाई)
पेपर का प्रकारऑब्जेक्टिव टाइप

यूपीएससी मुख्य परीक्षा पैटर्न

मेन परीक्षा – यह परीक्षा मुख्य परीक्षा है। आरंभिक परीक्षा में पास होने के बाद मेन परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इसके अंदर चार जी एस पेपर होते हैं-

  • एक पेपर ऑप्शनल का होता है, इसके अंदर दो पेपर होते है।
  • दूसरा पेपर निबंध का होता है।
  • तीसरा पेपर इंग्लिश (अंग्रेजी )
  • क्षेत्रीय भाषा का पेपर होते हैं।

पारंपरिक परीक्षा की तरह मेन पेपर भी पास होना होता है। तभी आगे साक्षात्कार होता है। इसमें 250 अंक होते हैं।

विषयकुल अंक
पेपर ए: अनिवार्य भारतीय भाषा300
पेपर बी: अंग्रेजी                         300
पेपर I: निबंध                             250
पेपर II: सामान्य अध्ययन I250
पेपर III: सामान्य अध्ययन II250
पेपर IV: सामान्य अध्ययन III250
पेपर V: सामान्य अध्ययन IV250
पेपर VI: वैकल्पिक I250
पेपर VII: वैकल्पिक II250

इंटरव्यू (Interview) साक्षात्कार

इंटरव्यू  (साक्षात्कार) – मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा के 7 पेपर और इंटरव्यू के दोनों अंकों को मिलाकर तैयार की जाती है। इंटरव्यू 275 अंकों का होता है। इस तरह से कुल मिलाकर UPSC का पेपर 2025 अंक का होता है। 

UPSC Jobs list in Hindi

यूपीएससी सिविल सर्विसेज में 24 सेवाओं में जॉब मिलती है।

  1. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
  2. भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
  3. भारतीय वन सेवा (IFoS)
  4. भारतीय विदेश सेवा (IFS)
  5. रेलवे सुरक्षा बल (RPF)
  6. भारतीय सूचना सेवा (IIS)
  7. भारतीय डाक सेवा (IPoS)
  8. भारतीय राजस्व सेवा (IRS)
  9. भारतीय व्यापार सेवा (ITS)
  10. पॉन्डीचेरी सिविल सेवा (PCS)
  11. पॉन्डिचेरी पुलिस सेवा (PPS)
  12. दिल्ली, अंडमान निकोबार आईलैंड्स, लक्षद्वीप, दमन दीव, दादर नागर हवेली पुलिस सेवा (DANIPS)
  13. दिल्ली, अंडमान निकोबार आइलैंड्स सिविल सेवा (DANICS)
  14. इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस (IRPS)
  15. इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS)
  16. इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (IAAS)
  17. इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (IDAS)
  18. इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस (IOFS)
  19. इंडियन कम्युनिकेशन फाइनांस सर्विस (ICFS)
  20. इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस (IRAS)
  21. इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस (ICAS)
  22. इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (ICLS)
  23. इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस (IDES)
  24. आर्म्ड फोर्सेस हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस (AFHCS)

UPSC ki Taiyari | UPSC Exam की तैयारी कैसे करे ?

यदि आप UPSC ki Taiyari करते है। तो आपको कई छोटे-छोटे पॉइंट्स को ध्यान में रखना होंगा। और हर संभव प्रयास करते रहने होंगे तभी आप इस फिल्ड में अपने आप को कामयाब कर पाएंगे। निचे मै आपके साथ कुछ टिप्स साँझा कर रहा हूँ जिन्हे फॉलो कर के आप अपनी UPSC की तैयारी अच्छी कर सकते है।

UPSC Exam की पूरी जानकारी – सबसे पहले आपको, आप जो भी एग्जाम दे रहे है उसकी पूरी जानकारी हासिल करना चाहिए। की उस एग्जाम में क्या प्रश्न पूछे जाते है, सिलेबस क्या है। प्रतिष्पर्धा कितनी है, किस लेवल की तैयारी करनी है, प्रश्न कैसे आते है, टाइम कितना मिलता है, कौन से प्रश्न आपके लिए सरल होंगे, कौन से कठिन होंगे आदि।

Syllabus की जानकारी – UPSC ki Taiyari में अब आपको UPSC परीक्षा के सिलेबस को बारीकी से पढ़ना चाहिए उसमे कौन-कौन से विषय में कौन कौन से चैप्टर से प्रश्न बनते है, किस तरह के प्रश्न बनते है, उसमे आपकी पकड़ कैसे है। कहा आपको ज्यादा मेहनत करनी है, कहाँ कम मेहनत करनी है। इन सब के बारे में कैलकुलेशन आपको सिलेबस से करना चाहिए।

टाइम table और रणनीति – अब अपने सिलेबस को ध्यान में रखते हुए अपने मजबूत पक्ष और कमजोर पक्ष को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाये और इसमें रिविज़न, मॉक टेस्ट, खेल, रेस्ट, कमजोर विषय के साथ ज्यादा टाइम जैसे पहलुओं का विशेष ध्यान रखे।

अध्यन सामग्री – आपके पास अच्छी तैयारी के लिए पर्याप्त मात्रा में अध्यन सामग्री का होना भी जरुरी है। ऐसे में आप बुक्स, नोट्स, करेंट अफेयर्स, न्यूज़ पेपर, कोचिंग क्लास, सोशल प्लेटफार्म जैसे कई सोर्स का प्रयोग करते हुए अच्छी और अधिक मात्रा में अध्यन सामग्री जमा करे और साथ साथ पढ़ाई भी करे।

एकाग्रता के साथ पढ़ाई – UPSC ki Taiyari में पढ़ाई करने के लिए एक विशेष जगह हो, टेबल कुर्शी हो तो बेहतर है। शांत वातावरण, शुद्ध हवा, पास में पानी, पर्याप्त मात्रा में स्टडी मटेरियल, मोबाइल से दुरी बनाकर एकाग्रता के साथ पढ़ाई करे।

लेखन, और स्वास्थय का ध्यान – चुकी UPSC Exams में पढ़ाई के साथ साथ लेखन भी होता है, समय की पाबंधी भी होती है। इसलिए आपको पढ़ाई के साथ लेखन पर भी ध्यान देना है पर्याप्त समय में आप अपना पेपर हल कर पाओ इसपर भी ध्यान देना है। इसलिए लेखन की प्रेक्टिस करते रहे और अपने इन सबमे अपने स्वास्थय का ध्यान रखे, क्योकि स्वास्थय सही होगा तभी आप सही तरीके से पढ़ाई कर पायेँगे।

बार-बार मोक टेस्ट दे – बार बार मॉक टेस्ट देने की आदत डाले, पिछले प्रश्नो को हल करे ताकि कैसे प्रश्न आते है और टाइम मॅनॅग्मेंट कैसे करना है यह भी आपको समझ आते रहे।

रोज़ाना न्यूज़ पेपर, करेंट अफेयर्स और मैगज़ीन पढ़ें – आपको रोजाना न्यूज पेपर, करेंट अफेयर्स, मैगजींस पढ़ना चाहिए जिससे तत्कालिक ज्ञान बढ़ेगा, चीजों को अच्छे से समझोंगे जो आपको परीक्षा में मदद करेंगा।

यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न UPSC Previous Question Papers

UPSC जैसे बड़े एग्जाम की तैयारी के लिए आपको पिछले वर्षो के प्रश्नो को ध्यान से पढ़ना चाहिए। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न और मार्किंग स्कीम के बारे में जानकारी मिलती है। जिससे आपको परीक्षा के प्रारूप, प्रश्नो के प्रकार, प्रश्नो की भाषा आदि समझने में आसानी आएँगी।

यह आपको यूपीएससी परीक्षा में प्रारूप, प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद करेगा। कितने समय में कितने प्रश्न हल करने चाहिए, समय प्रबंधित और अपने कमजोर व मजबूत पक्ष का मूल्यांकन करने में भी मदद करेगा। 

कोचिंग के बिना यूपीएससी की तैयारी

हमारे देश में UPSC परीक्षा काफी महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है, यह सबसे कठिन परीक्षाओ में से एक है। इसके लिए अक्सर छात्र कोचिंग करना पसंद करते है। लेकिन सिर्फ कोचिंग कर लेने से यह परीक्षा पास हो जाये ऐसा नहीं है यदि आप सही तरीके से मेहनत करते है तो आप बिना कोचिंग के भी यूपीएससी की परीक्षा पास कर सकते है।

अधिकांश विधार्थी जैसे ही अपना लक्ष्य UPSC, IAS बनाते है कोचिंग करना सुरु कर देते है। हालाँकि कोचिंग बुरा विकल्प नहीं है लेकिन यूपीएससी की तैयारी शुरू करने वाले अभ्यर्थी की पहली योजना यह नहीं होनी चाहिए।

आपको घर पर रहकर आपने सही टाइम टेबल बनना चाहिए जिसमे 10 से 14 घंटे का समय पढ़ाई, रिविज़न, पुराने एग्जाम पेपर को हल करने अच्छी किताबे पढ़ने, यूट्यूब जैसे फ्री प्लेटफार्म में जरुरी स्टडी करने आदि को देना चाहिए।

घर पर कैसे करें UPSC ki Taiyari ?

यूपीएससी जैसे बड़ी परीक्षा की तैयारी के लिए आपको आपको कम से काम एक वर्ष पूर्व से ही प्लान बनाकर चलना चाहिए। आपको करेंट अफेयर्स, समसामायिक घटनाओं, लेटेस्ट अपडेट पर अपनी अच्छी नजर रखनी होगी। क्योकि ज्यातर प्रश्न ऐसे ही पूछे जाते है।

इसके बाद आपको पुराने प्रश्नो को हल करना, रिविज़न करना, अच्छी किताबो को घर पर पढ़ना, कम्युनिटी में दोस्तों के साथ मिलकर प्रश्नो के हल निकालना आदि चीजों पर ध्यान देना चाहिए।

तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ आपको यह जानने और पढ़ने को मिल गया होगा की UPSC kya hota hai और UPSC ki Taiyari कैसे करते है। किन बातो को ध्यान में रखते हुए आप IAS, IPS जैसे बड़े ऑफिसर बन सकते है।

यह भी पढ़े :

One Comment

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!