Computer Aur Laptop Me Antar कंप्यूटर या लैपटॉप, क्या ख़रीदे।

दोस्तों, टेक्नोलॉजी के इस दौर में कंप्यूटर और लैपटॉप की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बहुत से लोगो के मन में यह सवाल होता है की आखिर कंप्यूटर और लैपटॉप में क्या अंतर (Computer Aur Laptop Me Antar) होता है। और हमें अपने उपयोग के लिए लैपटॉप (Laptop) खरीदना चाहिए या कंप्यूटर (computer) खरीदना चाहिए ?

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको कप्यूटर और लैपटॉप में अंतर (Computer Aur Laptop Me Antar) के साथ-साथ यह भी बताएँगे की आपको, आपके लिए क्या खरीदना चाहिए। लेकिन यह सब जानने के लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होंगा, ताकि आप यह समझ पाए की आपके लिए क्या सही है लैपटॉप या कंप्यूटर।

डेस्कटॉप कंप्यूटर क्या है? (desktop computer kya hai)

दोस्तों Desktop Computer को personal computer (PC) के नाम से भी जाना जाता है। यह इस तरह का कंप्यूटर होता है की इसे आमतौर पर एक जगह पर रखकर, इसपर कार्य किया जाता है। इसे एक जगह से दूसरी जगह लाना ले जाना उतना आसान नहीं होता है। ऑफिस, लैब्स और सभी ऐसी जगह जहा कंप्यूटर की स्थाई आवश्यकता है डेस्कटॉप कंप्यूटर (desktop Computer) का प्रयोग किया जाता है।

डेस्कटॉप कंप्यूटर में अलग-अलग तरह के components होते है। जैसे monitor, keyboard, mouse, CPU आदि अलग से लगे होते हैं। लेकिन डेस्कटॉप कंप्यूटर में बैटरी नहीं होती है अतः जब तक इसमें इलेक्ट्रॉनिक पावर आते रहता है यह कार्य करते रहता है। पावर ऑफ होने पर इसपर कार्य करना भी बंद हो जाता है।

लैपटॉप क्या है? (laptop kya hai)

लैपटॉप (Laptop), कंप्यूटर (Computer) का ही एक advance version है। जिसमे monitor, CPU, mouse, keyboard सभी पहले से लगे होते है और यह एक छोटे आकार का कंप्यूटर होता है। जिसे आसानी से अपने बैग में डालकर कहीं भी ले जाया जा सकता है। और बिना इलेक्ट्रिक पावर के चलाया जा सकता है।

लैपटॉप पूरी तरह कंप्यूटर की तरह ही काम करता है यह एक नोटबुक की तरह होता है जिससे इसे एक जगह दे दूसरी जगह ले जाना आसान हो जाता है।

कंप्यूटर और लैपटॉप (computer vs laptop)

तो हमने जान लिया की कंप्यूटर PC क्या होता है और लैपटॉप क्या होता है। अब सवाल आता है इनमे से किसे चुना जाये अपने काम के, आवश्यकता के आधार पर तो यह निर्णय कुछ महत्पूर्ण बिन्दूओ को ध्यान में रखते हुए आपको लेना चाहिए जिसके बारे में हम निचे बात करने वाले है।

Computer Aur Laptop Me Antar

कंप्यूटर और लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन (Specifications of computer and laptop)

डेस्कटॉप कम्प्यूटर (Desktop Computer)

  • कंप्यूटर के स्पेसिफिकेशन आमतौर पर लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन की तुलना में अधिक शक्तिशाली होते हैं। कंप्यूटर में आमतौर पर एक अधिक शक्तिशाली प्रोसेसर, अधिक रैम और अधिक स्टोरेज क्षमता होती है।
  • कंप्यूटर आमतौर पर लैपटॉप की तुलना में अधिक शक्तिशाली होते हैं और इसलिए वे अधिक जटिल कार्यों को करने में सक्षम होते हैं, जैसे कि वीडियो एडिटिंग, गेमिंग और 3D मॉडलिंग जैसे जटिल कार्य कंप्यूटर पर ही ज्यादा किये जाते है।

लैपटॉप (Laptop)

  • लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन आमतौर पर कंप्यूटर के स्पेसिफिकेशन की तुलना में कम शक्तिशाली होते हैं। लैपटॉप में आमतौर पर कम शक्तिशाली प्रोसेसर, कम रैम और कम स्टोरेज क्षमता होती है।
  • लैपटॉप आमतौर पर कंप्यूटर की तुलना में कम शक्तिशाली होते हैं और इसलिए वे कम जटिल कार्यों को करने में सक्षम होते हैं, जैसे कि वेब ब्राउज़िंग, ईमेल और ऑफिस सूट का उपयोग करना आदि। इसलिए लैपटॉप का उपयोग छोटे और आसान कार्यो के लिए, ऑफिस वर्क के लिए किया जाता है।

कंप्यूटर और लैपटॉप की कीमत (computer and laptop price)

कंप्यूटर (Computer) और लैपटॉप (Laptop) की कीमत उनकी विशेषताओं, फीचर्स, ब्रांड और निर्माता के आधार पर भिन्न होती है। हालांकि, आमतौर पर लैपटॉप, कंप्यूटर (PC) की तुलना में अधिक महंगे होते हैं। इसका कारण यह है कि लैपटॉप को छोटे और अधिक पोर्टेबल डिजाइन में बनाया जाता है, इसे ट्रैवल में ले जाना और बिना इलेक्ट्रिक पॉवर के यूस करना संभव होता है।

आजकल, कप्यूटर की कीमते 15-20 हजार से शुरू हो जाती है वही पर लैपटॉप 25-30 हजार से मिलना शुरू होते है। आप एक अच्छे कंप्यूटर को ₹30,000 से ₹50,000 के बीच में खरीद सकते हैं। वहीं, एक अच्छे लैपटॉप की कीमत ₹50,000 से ₹100,000 के बीच हो सकती है।

कंप्यूटर और लैपटॉप की बैटरी लाइफ (Computer and laptop battery life)

बैटरी लाइफ की बात करे तो लैपटॉप की बैटरी लाइफ 4 से 6 घंटे तक ही होती है। हलाकि, यह ब्रांड, निर्माता, फीचर्स और अन्य विशेषताओ पर भी निर्भर करता है की बैटरी कितनी चलेंगी। कुछ हद तक यूज़र पर भी यह निर्भर करता है। की वह लैपटॉप को कैसे यूज़ कर रहे है।

वही कंप्यूटर PC की बात करे तो इसमें बैटरी बहुत काम उपयोग की जाती है इसे डारेक्ट इलेक्ट्रॉनिक पॉवर से चलाया जा सकता है। हलाकि, आप अपनी आवश्कतानुसार अलग से बैटरी का प्रयोग कर सकते है। लेकिन यह एक महंगा सौदा हो सकता है।

कंप्यूटर और लैपटॉप का वजन (computer and laptop weight)

कंप्यूटर और लैपटॉप का वजन उनकी विशेषताओं, ब्रांड और निर्माता के आधार पर भिन्न होता है। हालांकि, आमतौर पर लैपटॉप, कंप्यूटर की तुलना में कम वजनी होते हैं। इसका कारण यह है कि लैपटॉप को छोटे और अधिक पोर्टेबल डिजाइन में बनाया जाता है, जिसमें कम घटक होते हैं। और इसे ट्रैवलिंग में उपयोग में लाया जा सकता है।

आजकल, आप एक अच्छे लैपटॉप को 1.5 से 4 किलोग्राम के वजन के साथ खरीद सकते हैं। वहीं, एक अच्छे कंप्यूटर का वजन आमतौर पर 5 से 10 किलोग्राम के बीच होता है।

कंप्यूटर और लैपटॉप की पोर्टेबिलिटी (Portability of computers and laptops)

कंप्यूटर और लैपटॉप दोनों ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैं जो डेटा को संसाधित करने और विभिन्न कार्यों को करने में सक्षम हैं। दोनों उपकरणों में पोर्टेबिलिटी की बात करे तो लैपटॉप, कंप्यूटर की तुलना में अधिक पोर्टेबल होते हैं। इसका कारण यह है कि लैपटॉप की एक ही मशीन में सभी घटकों को शामिल किया जाता है और एक हाथ में ले जाया जा सकता है।

वहीं, कंप्यूटर को एक डेस्क पर रखा जाता है और एक मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस अलग से लगाकर उपयोग किया जाता है। कंप्यूटर को यात्रा के दौरान उपयोग करना मुश्किल होता है क्योंकि उन्हें एक डेस्क और अन्य उपकरणों की आवश्यकता होती है।

कंप्यूटर और लैपटॉप का उपयोग (computer and laptop use)

उपयोग के आधार पर Computer Aur Laptop Me Antar देखा जाये तो कंप्यूटर को घर में, कार्यालय (office) उपयोग में लाया जाता है वही बड़ी बड़ी लैब्स, इंस्टिट्यूट, रिसर्च सेंटर, अनुसंधानों में भी कंप्यूटर का ही प्रयोग देखने को मिलता है।

वही लैपटॉप की बात करे तो घर, कार्यालय (Office), यात्रा के दौरान और एक जगह से दूसरे जगह पर आसानी से कार्य को करने के लिए लैपटॉप का प्रयोग किया जाता है।

कंप्यूटर और लैपटॉप की मरम्मत (Computer and Laptop Repair)

कंप्यूटर और लैपटॉप की मरम्मत करना एक जटिल प्रक्रिया होती है, लेकिन कुछ बुनियादी चरणों का पालन करके आप अपने उपकरणों को स्वयं मरम्मत कर सकते हैं। लेकिन आपको यह जानना चाहिए की कंप्यूटर PC का कोई पार्ट ख़राब हो जाये तो उसकी मरम्मत करना लैपटॉप के मुकाबले आसान और सस्ते में हो जाती है।

यदि लैपटॉप का कोई एक पार्ट ख़राब हो जाये तो पुरे लैपटॉप पर काम करना बंद हो सकता है और उसे रिपेयर के लिए देना होता है। वही यदि किसी कंप्यूटर का कोई पार्ट ख़राब हो तो उसे खुद से भी बदला जा सकता है या केवल उस पार्ट के लेजाकर रिपेयर कराया जा सकता है।

कंप्यूटर और लैपटॉप की वारंटी (Computer and Laptop Warranty)

वारंटी के मामले में यदि हम Computer Aur Laptop Me Antar देखे तो यह निर्माणकर्ता, ब्रांड और विक्रेता पर निर्भर करता है की वह वह आपको लैपटॉप के साथ कितनी वारंटी दे रहे है और कंप्यूटर के साथ कितनी। लेकिन आम तौर पर कंप्यूटर कम जल्दी ख़राब होते है लैपटॉप के मुकाबले।

कंप्यूटर और लैपटॉप के बीच अंतर (difference between computer and laptop)

कंप्यूटर और लैपटॉप दोनों ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैं जो डेटा को संसाधित करते हैं और विभिन्न कार्यों को करने में सक्षम हैं। हालांकि, इन दोनों उपकरणों के बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं।

s.n.विशेषताकंप्यूटरलैपटॉप
1.आकारकंप्यूटर का आकार बड़ा होता है। जबकि लैपटॉप का आकर छोटा होता है।
2.शक्तिकंप्यूटर लैपटॉप की तुलना में अधिक शक्तिशाली होते है। वही लैपटॉप कंप्यूटर की तुलना में कम शक्तिशाली होते है।
3.वजन लैपटॉप की तुलना में अधिक वजन होता है लगभग 5 से 10 किलोग्राम कंप्यूटर की तुलना में अधिक हल्का होता है लगभग 1.5 किलोग्राम से 4 किलोग्राम
4.स्पेसिफिकेशनलैपटोप की तुलना में अधिक स्पेसिफिकेशन होते है जैसे शक्तिशाली प्रोसेसर, अधिक रैम और अधिक स्टोरेज क्षमता। कंप्यूटर की तुलना में कम स्पेसिफिकेशन होते है जैसे शक्तिशाली प्रोसेसर, अधिक रैम और अधिक स्टोरेज क्षमता।
5.पोर्टेबिलिटीकम पोर्टेबलअधिक पोर्टेबल
6.कीमतकम महंगाअधिक महंगा
7.उपयोगघर, कार्यालय, लैब्स, रिसर्च सेंटर, अनुसन्धान आदि। घर, कार्यालय, यात्रा आदि
8.वारंटी लगभग एक वर्ष लगभग एक वर्ष
9.रीपेरिंग लैपटॉप की तुलना में सस्ती और आसान कंप्यूटर की तुलना में महंगी और मुश्किल
10.बैटरी लाइफ आम तौर पर कंप्यूटर में बैटरी की आवश्यकता नहीं होती है यह इलेक्ट्रिक पॉवर पर चलता है। लैपटॉप की बैटरी लाइफ, एक बार चार्ज करने पर 4-6 घंटे की होती है।

Laptop or Computer which is best

कंप्यूटर और लैपटॉप दोनों ही काम करने और विभिन्न कार्यों को करने के लिए डेटा को संसाधित करने में सक्षम हैं। हालाँकि, इन दोनों उपकरणों के बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं जिसके बारे में हमने ऊपर आपको जानकारी दी है। अब सवाल आता है की Laptop or Computer which is best.

तो दोस्तों यदि आप एक शक्तिशाली और बहुमुखी उपकरण की तलाश में हैं जो आप अपना कार्य घर या कार्यालय में कर सकें, तो कंप्यूटर एक अच्छा विकल्प है। यदि आप एक पोर्टेबल और किफायती उपकरण की तलाश में हैं जो आप यात्रा के दौरान भी उपयोग कर सकें, बिजली जाने पर भी आपका कार्य हो पाए, तो लैपटॉप एक अच्छा विकल्प है।

उदाहरण के लिए, यदि आप एक छात्र हैं जो घर पर और कक्षा में काम करना चाहते हैं, यदि आप एक व्यवसायी हैं जो अक्सर यात्रा करते हैं, तो लैपटॉप एक अच्छा विकल्प है। वही यदि आप किसी प्रोफेसन में है घर से ही या ऑफिस से ही काम करते है गेमिंग करते है, एडिटिंग करते है तो कंप्यूटर एक अच्छा विकल्प है।

कंप्यूटर और लैपटॉप के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of computer and laptop)

Laptop ke Fayde in Hindi लैपटॉप के फायदे

  • लैपटॉप को हम कही भी लेके जा सकते है।
  • लैपटॉप चार्ज है और लाइट चली जाती है। तो लैपटॉप जब तक चार्ज रहेगा तब तक हम अपना काम बिना लाइट के कर सकते है।
  • जो काम एक बड़े डेस्कटॉप कंप्यूटर में कर सकते है वो काम लैपटॉप में भी कर सकते है।
  • लैपटॉप का वजन और आकार छोटा होता है ऐसे में आप इसे आसानी से उपयोग में ला सकते है।

Laptop ke Nuksan In Hindi लैपटॉप के नुकसान

  • अगर इसमें कुछ चीजे अपग्रेड करना चाहे तो वो नहीं कर सकते है।
  • अगर कोई गेम खेलते है तो उसकी बैटरी जल्दी low हो जाती है तो उसे चार्ज पर रखना पड़ता है।
  • अगर लैपटॉप निचे गलती से गिर जाये तो बड़ा नुकसान हो सकता है और कम्प्यूटर के मुकाबले ऐसा होने की सम्भावना ज्यादा होती है।
  • यह अपेक्षाकृत अधिक महंगे होते है।

Computer ke Fayde In Hindi कंप्यूटर लेने के फायदे

  • कंप्यूटर लेने का सबसे पहला फायदा ये है की आने वाले समय में इसको अपग्रेड करना चाहे तो अपग्रेड कर सकतें है।
  • कंप्यूटर में अच्छे कम्पोनेंट लगे है तो हम इसमें हेवी से हेवी काम आसानी से कर सकते है यानि की हेवी सॉफ्टवेयर को चला सकते है, गेम खेल सकते है, एडिटिंग कर सकते है।
  • लेपटॉप के मुकाबले इसमें ज्यादा स्टोरेज और ग्राफिक्स इनस्टॉल कर सकते है।
  • लैपटॉप के मुकाबले अपेक्षाकृत सस्ते होते है।

Computer ke Nuksan In Hindi कंप्यूटर लेने के नुकसान

  • आप इसको लेपटॉप की तरह कहीं पर भी साथ में लेकर नहीं जा सकते।
  • लेपटॉप की तुलना में कंप्यूटर का आकार काफी बड़ा होता है।
  • लेपटॉप की तरह आप इसे चार्ज भी नहीं कर सकते, बिजली के बिना इसे चालू भी नहीं कर सकते है।
  • अगर हमें बिजली के बिना इसे चालू करना हो तो, अलग से इसके लिए बैटरी लेनी पड़ती है जो काफो महँगी आती है।

लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर में से कौन सा खरीदना चाहिए।

तो दोस्तों यदि इस पोस्ट को आपने यहाँ तक पढ़ लिया है तो आपको कंप्यूटर और लैपटॉप दोनों के बारे में बहुत सी जानकारी जानने को मिल गई होंगी की Computer Aur Laptop Me Antar क्या होता है लैपटॉप के और कंप्यूटर के फायदे और नुकसान आदि।

जिसके आधार पर अब आप यह डिसीजन ले सकते है की लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर में से कौन सा खरीदना चाहिए Which one should I buy between laptop and desktop computer?

तो दोस्तों आपको लैपटॉप या डेस्कटॉप में से क्या लेना चाहिए यह आपके काम के ऊपर निर्भर करता है। अगर आपको सामान्य इस्तेमाल और Normal कामो के लिए जरुरत है। आप एक स्टूडेंट है या आपका काम कभी एक जगह कभी दूसरी जगह होता है तो आप लैपटॉप की तरफ जा सकते है वही अगर आपको High Processor वाले काम करने है, हमेसा एक ही जगह से काम होता है, तो आप डेस्कटॉप ले सकते है।

दोस्तों मैं आशा करता हूं कि इस पोस्ट में बताई जानकारी के बाद आपको समझ आ गया होगा कि कंप्यूटर और लैपटॉप में क्या अंतर (Computer Aur Laptop Me Antar) होता है। और अब आप अपने लिए सही डिवाइस का चयन कर पाएंगे। यह पोस्ट आपको कैसा लगा नीचे कमेंट करके जरूर बताइए। अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ में जरूर शेयर कीजिए।

यह भी पढ़े :

कंप्यूटर कीबोर्ड A – Z शॉर्टकट की और उनके उपयोग।

कंप्यूटर रिलेटेड A -Z फुल फॉर्म और सॉर्ट नेम।

One Comment

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!