RRB NTPC क्या है ? कौन-कौन सी नौकरी मिलती है और क्या योग्यता चाइये।
RRB NTPC का मतलब Railway Recruitment Board Non-Technical Popular Categories होता है। यह भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित की जाने वाली एक भर्ती प्रक्रिया (नौकरी) है, जो रेलवे के गैर-तकनीकी (Non-Technical) पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए की जाती है। यह देश की सबसे लोकप्रिय और प्रतिस्पर्धी भर्ती परीक्षाओं में से एक है, जिसमें लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं। हाल ही में RRB NTPC Exam date 2025 की घोषणा की गई है।
आइये आज की इस पोस्ट के माध्यम से जानते है की RRB NTPC क्या होता है, RRB NTPC में कौन कौन सी JOB और पद होते है इसकी तैयारी कैसे करे ? और आरआरबी एनटीपीसी के लिए क्या योग्यता चाहिए।
RRB NTPC क्या है?
RRB NTPC एक ऐसी देश के विधार्थियो के लिए एक परीक्षा है जिसकी भर्ती प्रक्रिया Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा आयोजित की जाती है, जो भारत में 21 क्षेत्रीय बोर्ड्स के माध्यम से कार्य करता है। जो भारतीय रेलवे के विभिन्न विभागों में गैर-तकनीकी और लोकप्रिय श्रेणियों के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करती है। इन पदों में सामान्यतः कार्यालयीन, प्रशासनिक, और यात्री सेवा से संबंधित जॉब्स शामिल होती हैं।
RRB NTPC के प्रमुख पद
RRB NTPC के तहत कई तरह के पदों के लिए भर्ती होती है। इनमें से कुछ प्रमुख पद निम्नलिखित हैं:
- Junior Clerk cum Typist: कार्यालय में दस्तावेजों का प्रबंधन, टाइपिंग, और अन्य क्लेरिकल कार्य।
- Accounts Clerk cum Typist: लेखा संबंधी कार्य, बिल प्रबंधन, और टाइपिंग।
- Junior Time Keeper: रेलवे में समय प्रबंधन और ट्रेनों की समय-सारिणी से संबंधित कार्य।
- Trains Clerk: ट्रेनों के संचालन और रिकॉर्ड रखने का कार्य।
- Commercial cum Ticket Clerk: टिकट बुकिंग, यात्री सहायता, और स्टेशन पर व्यावसायिक कार्य।
- Traffic Assistant: रेलवे ट्रैफिक प्रबंधन और संचालन।
- Goods Guard: मालगाड़ियों का प्रबंधन और सुरक्षित परिवहन।
- Senior Commercial cum Ticket Clerk: टिकट बिक्री और स्टेशन पर वरिष्ठ व्यावसायिक जिम्मेदारियां।
- Senior Clerk cum Typist: वरिष्ठ स्तर पर क्लेरिकल कार्य और दस्तावेज प्रबंधन।
- Junior Account Assistant cum Typist: लेखा विभाग में सहायता और टाइपिंग।
- Senior Time Keeper: समय प्रबंधन से संबंधित वरिष्ठ जिम्मेदारियां।
- Station Master: रेलवे स्टेशन का प्रबंधन, ट्रेनों का संचालन, और कर्मचारियों का नेतृत्व।
आरआरबी एनटीपीसी के इन पदों को दो स्तरों में बांटा गया है:
- Graduate Level Posts: जैसे Station Master, Senior Clerk, Goods Guard आदि।
- Undergraduate Level Posts: जैसे Junior Clerk, Accounts Clerk, Trains Clerk आदि।
RRB NTPC की योग्यता (Eligibility)
RRB NTPC के लिए योग्यता की बात करे तो यह आरआरबी एनटीपीसी के अंतर्गत आने वाले पदों के स्तर पर निर्भर करती है लेकिन मुख्यतः कुछ योग्यता जरुरी होती है।
- शैक्षिक योग्यता:
- Undergraduate Posts: परीक्षार्थी को कम से कम 12वीं पास होना चाहिए।
- Graduate Posts: परीक्षार्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना चाहिए।
- आयु सीमा:
- सामान्यतः 18 से 30 वर्ष (Undergraduate) और 18 से 33 वर्ष (Graduate)।
- आयु में छूट: SC/ST के लिए 5 वर्ष, OBC के लिए 3 वर्ष, और PwD के लिए 10 वर्ष।
- टाइपिंग स्किल (कुछ पदों के लिए): जैसे Junior Clerk, Accounts Clerk आदि के लिए टाइपिंग टेस्ट पास करना अनिवार्य है।
RRB NTPC की चयन प्रक्रिया
RRB NTPC की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में होती है जो निम्नानुसार है।
- CBT 1 (Computer Based Test 1):
- यह प्रारंभिक परीक्षा है, जिसमें सभी उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं।
- प्रश्न: सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क, गणित, सामान्य जागरूकता।
- कुल अंक: 100, समय: 90 मिनट।
- यह स्क्रीनिंग टेस्ट है, और इसमें पास होने वाले उम्मीदवार CBT 2 के लिए चुने जाते हैं।
- CBT 2 (Computer Based Test 2):
- यह मुख्य परीक्षा है, जिसमें गहराई से प्रश्न पूछे जाते हैं।
- प्रश्न: सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क, गणित, सामान्य जागरूकता।
- कुल अंक: 120, समय: 90 मिनट।
- Typing Skill Test/CBAT:
- Typing Test: Junior Clerk, Accounts Clerk जैसे पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट होता है। हिंदी में 25 शब्द/मिनट या अंग्रेजी में 30 शब्द/मिनट की गति चाहिए।
- CBAT (Computer Based Aptitude Test): Station Master और Traffic Assistant जैसे पदों के लिए।
- Document Verification: सभी टेस्ट पास करने के बाद दस्तावेज सत्यापन होता है।
- Medical Examination: उम्मीदवारों की शारीरिक और चिकित्सीय जांच की जाती है।
RRB NTPC का सिलेबस
- गणित:
- संख्या प्रणाली, दशमलव, भिन्न, LCM/HCF, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, समय और दूरी, लाभ-हानि, ज्यामिति, बीजगणित आदि।
- सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क:
- सादृश्यता, कोडिंग-डिकोडिंग, रक्त संबंध, पहेलियां, दिशा परीक्षण, तर्क, श्रृंखला आदि।
- सामान्य जागरूकता:
- करेंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, सामान्य विज्ञान, भारतीय संविधान, रेलवे से संबंधित जानकारी आदि।
RRB NTPC Exam Date 2025
RRB NTPC के लिए वर्ष 2025 की परीक्षाओ की तारीख जारी कर दी गई है और 5 जून से 23 जून तक आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षाये संपन्न होंगी। तो आइये जानते है की आपको आरआरबी एनटीपीसी की तैयारी कैसे करना चाहिए।
RRB NTPC की तैयारी कैसे करें?
- सिलेबस और पैटर्न समझें: परीक्षा के सिलेबस और प्रश्नों के प्रकार को अच्छे से समझें उसके हिसाब से पिछली परीक्षाओ, बुक्स, आदि से सभी तरह के प्रश्नो को शामिल कर उनकी तैयारी करे।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र: पिछले पेपर्स हल करें ताकि प्रश्नों का पैटर्न समझ आए, इसके लिए आपको बुक्स मार्केट में मिल जाएँगी।
- मॉक टेस्ट: नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें ताकि समय प्रबंधन और गति में सुधार हो।
- करेंट अफेयर्स: रोजाना समाचार पत्र पढ़ें और करेंट अफेयर्स नोट्स बनाएं, क्योकि ज़्यदातर प्रश्न इस आधार पर तैयरा किये जाते है।
- टाइपिंग प्रैक्टिस: अगर आप क्लेरिकल पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो टाइपिंग की प्रैक्टिस करें, कोई टाइपिंग टेस्ट या कंप्यूटर डिप्लोपा भी कर सकते है।
- अच्छी किताबें: गणित के लिए R.S. Aggarwal, तर्क के लिए M.K. Pandey, और सामान्य जागरूकता के लिए Lucent या Arihant की किताबें पढ़ें, जो आपकी तैयरी को आसान बना सकती है।
RRB NTPC के फायदे
- स्थायी सरकारी नौकरी: भारतीय रेलवे में नौकरी स्थायी और सम्मानजनक होती है, निश्चित अनुपात में वेतन बढ़ना पेंशन भत्ता जैसे अन्य सुविधाएं भी मिलती है।
- अच्छा वेतन: 7वें वेतन आयोग के अनुसार, शुरुआती वेतन 19,900 से 35,400 रुपये (पद के अनुसार) होता है, साथ में भत्ते भी मिलते हैं। और वर्ष 2026 से आठवां वेतन आयोग भी आने की तैयारी में तो इसका भी फायदा मिल सकता है।
- कैरियर ग्रोथ: समय के साथ प्रमोशन और उच्च पदों पर जाने का अवसर मिलता है।
- सुविधाएं: मुफ्त रेल यात्रा, चिकित्सा सुविधाएं, पेंशन, भत्ता, सम्मान आदि।
RRB NTPC से संबंधित कुछ तथ्य
- यह परीक्षा हर साल या आवश्यकता के अनुसार आयोजित की जाती है।
- 21 क्षेत्रीय RRB बोर्ड्स (जैसे RRB Mumbai, RRB Chennai, RRB Allahabad आदि) इसकी जिम्मेदारी लेते हैं।
- लाखों उम्मीदवार हर बार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, जिससे यह अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बन जाती है।
आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन प्रक्रिया
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे www.rrbcdg.gov.in) पर जाएं।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क (सामान्य/OBC के लिए 500 रुपये, SC/ST/PwD/महिलाओं के लिए 250 रुपये) जमा करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
निष्कर्ष
RRB NTPC एक सुनहरा अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। यह परीक्षा कठिन होती है, लेकिन सही तैयारी और रणनीति के साथ इसे पास किया जा सकता है। अगर आप इसकी तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन, और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
यह भी पढ़े :