Psychologist कैसे बने ? पूरी जानकारी, पढ़ाई, फीस, करियर और सैलरी

क्या आपने कभी सोचा है कि इंसान खुश क्यों होता है, दुखी क्यों होता है या कुछ लोग तनाव, डिप्रेशन और एंजायटी जैसी समस्याओं से क्यों परेशान रहते हैं? और यदि यह एक समस्या या बीमारी है तो इनका इलाज आखिर कौन करता है तो आइये आज के इस आर्टिकल में जानते है (Psychologist kaise bane) Psychologist कैसे बने ?

साइकोलॉजिस्ट (Psychologist) इंसानी दिमाग, भावनाओं और व्यवहार को समझने वाला एक खास क्षेत्र है। आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य यानी Mental Health एक बड़ी जरूरत बन चुका है। यही कारण है कि पूरी दुनिया में साइकोलॉजिस्ट की मांग तेजी से बढ़ रही है।

अगर आपको भी लोगों की ऐसे समस्याएं समझना, उनकी मदद करना और इंसानी व्यवहार को जानना अच्छा लगता है, तो साइकोलॉजिस्ट का करियर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

इस आर्टिकल में जानेंगे कि:

  • साइकोलॉजिस्ट कौन होता है?
  • 12वीं के बाद साइकोलॉजिस्ट कैसे बनें?
  • कौन-कौन सी पढ़ाई करनी होती है?
  • फीस कितनी लगती है?
  • क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट कैसे बन सकते हैं?
  • नौकरी कहां मिल सकती है?
  • सैलरी कितनी होती है?

साइकोलॉजिस्ट (Psychologist) कौन होता है?

साइकोलॉजिस्ट वह विशेषज्ञ होता है जो इंसान के दिमाग, उसकी सोच, भावनाओं और व्यवहार का अध्ययन करता है। जब कोई व्यक्ति तनाव, डिप्रेशन, एंजायटी, रिश्तों की समस्या, पढ़ाई या करियर के दबाव से परेशान होता है तो साइकोलॉजिस्ट उसकी मदद करता है।

ध्यान दे साइकोलॉजिस्ट किसी तरह की दवाइयां नहीं लिखता बल्कि वह काउंसलिंग, थेरेपी, बिहेवियर टेक्निक्स, बातचीत और मानसिक सहायता के माध्यम से लोगों की समस्याओं को हल करने में मदद करता है।

आज स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कंपनियां, एनजीओ और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर साइकोलॉजिस्ट की जरूरत बढ़ रही है। तो आइये जानते है (psychologist kaise bane) Psychologist कैसे बने ?

12वीं के बाद साइकोलॉजिस्ट बनने के लिए क्या करें?

दोस्तों साइकोलॉजिस्ट बनने का पहला कदम है 12वीं पास करना है। अच्छी बात यह है कि साइकोलॉजिस्ट बनने के लिए किसी एक खास स्ट्रीम से 12th पास करने की जरूरत नहीं होती। आपने 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस किसी भी स्ट्रीम से पास की हो, आप साइकोलॉजी में करियर बना सकते हैं। हालांकि अगर आपने 12वीं में साइकोलॉजी पढ़ी है तो आगे पढ़ाई में मदद मिल सकती है।

लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है की आपको 12वी केवल मैथ्स से ही पास करना है। आपने किसी भी विषय से 12th पास किया है तब भी आप 12th के बाद साइकोलॉजिस्ट बन सकते है।

साइकोलॉजी (Psychology) में ग्रेजुएशन कैसे करें ?

12वीं के बाद आपको साइकोलॉजी (Psychology course after 12th) में ग्रेजुएशन करना होता है। इसके लिए मुख्य रूप से दो कोर्स होते हैं:

1. BA Psychology

यह 3 साल का कोर्स होता है। इसमें पढ़ाया जाता है:

  • Human Behaviour
  • Social Psychology
  • Personality Development
  • Counseling
  • Human Emotions

2. BSc Psychology

यह भी 3 साल का कोर्स होता है। इसमें ज्यादा ध्यान दिया जाता है:

  • Brain Science
  • Clinical Psychology
  • Research
  • Neuro Psychology

साइकोलॉजी ग्रेजुएशन की फीस कितनी होती है?

साइकोलॉजिस्ट की पढ़ाई में फीस, कॉलेज और यूनिवर्सिटी पर निर्भर करती है।

  • सरकारी कॉलेज: लगभग ₹5,000 से ₹50,000 प्रति वर्ष
  • प्राइवेट कॉलेज: लगभग ₹50,000 से ₹2 लाख प्रति वर्ष

साइकोलॉजी (Psychology) में मास्टर डिग्री कैसे करें?

ग्रेजुएशन के बाद आगे मास्टर डिग्री करनी होती है। अगर आपने:

  • BA Psychology किया है तो MA Psychology
  • BSc Psychology किया है तो MSc Psychology

कर सकते हैं। यह कोर्स लगभग 2 साल का होता है।

साइकोलॉजी (Psychology) मास्टर डिग्री में स्पेशलाइजेशन

साइकोलॉजी में कई अलग-अलग क्षेत्र होते हैं:

  • Clinical Psychology – मानसिक समस्याओं और मानसिक रोगों पर काम करना।
  • Counseling Psychology – व्यक्तिगत, पारिवारिक और भावनात्मक समस्याओं में मदद करना।
  • Child Psychology – बच्चों के व्यवहार और मानसिक विकास को समझना।
  • Sports Psychology – खिलाड़ियों की मानसिक क्षमता बढ़ाने में मदद करना।
  • Industrial Psychology -कंपनियों और कर्मचारियों के व्यवहार को समझना।

MA / MSc Psychology की फीस

  • सरकारी यूनिवर्सिटी में: ₹10,000 से ₹80,000 प्रति वर्ष तक
  • प्राइवेट यूनिवर्सिटी में: ₹80,000 से ₹3 लाख प्रति वर्ष तक खर्च आ सकता है।

Clinical Psychologist कैसे बनें?

आइये अब जानते है की Clinical Psychologist kaise bane दोस्तों, यह बात समझना जरूरी है कि केवल MA या MSc Psychology करने के बाद आप Clinical Psychologist नहीं बन जाते। भारत में Clinical Psychologist बनने के लिए Rehabilitation Council of India से मान्यता प्राप्त कोर्स और रजिस्ट्रेशन लेना भी जरूरी होता है। जो लगभग एक से दो वर्ष का होता है जहा आपको पूरी ट्रेनिंग भी मिलती है।

साइकोलॉजिस्ट बनने में कितना समय लगता है?

Psychologist बनने के लिए पूरा रोडमैप की बात करे तो,

  1. BA/BSc Psychology – 3 साल
  2. MA/MSc Psychology – 2 साल
  3. RCI Approved Clinical Training – लगभग 1 से 2 साल
  4. RCI Registration

इसके बाद लगभग 6 से 7 साल की पढ़ाई और ट्रेनिंग के बाद आप इस क्षेत्र में अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। और इसके बाद आप आधिकारिक रूप से Clinical Psychologist के रूप में काम कर सकते हैं।

साइकोलॉजिस्ट की नौकरी कहां मिल सकती है?

अब बात करते है साइकोलोजिस्ट को मिलने वाली जॉब की यानि की Psychology career in India की, तो दोस्तों इस क्षेत्र में करियर के काफी विकल्प हैं:

  • सरकारी अस्पताल – Mental Health Department में काम कर सकते हैं।
  • प्राइवेट अस्पताल
  • स्कूल और कॉलेज -Student Counselor के रूप में।
  • Rehabilitation Center
  • NGOs
  • Corporate Companies
  • Employee Mental Wellness Program में।
  • Online Therapy Platform
  • इसके अलावा आप अपना Private Clinic या Online Counseling Service भी शुरू कर सकते हैं।

साइकोलॉजिस्ट की सैलरी कितनी होती है?

अब बात करते है Psychologist salary in India यदि आप एक अच्छे साइकोलॉजिस्ट बन जाते है तो शुरुआत में लगभग ₹25,000 से ₹40,000 प्रति माह तक सैलरी हो सकती है वही पर 3 से 5 साल के अनुभव के बाद आपको ₹70,000 से ₹1 लाख प्रति माह तक वेतन मिल सकती है। वही पर बात करे एक अनुभवी साइकोलॉजिस्ट की सैलरी की तो वह ₹1 लाख से ऊपर भी कमा सकते हैं।

प्राइवेट सेक्टर और विदेशों में अवसर मिलने पर कमाई और ज्यादा हो सकती है। वही खुद का क्लिनिक या ऑनलाइन सर्विसेस से एक्स्ट्रा कमाई भी की जा सकती है।

भारत के टॉप कॉलेज जहां साइकोलॉजी पढ़ सकते हैं

कुछ अच्छे संस्थान:

  1. University of Delhi
  2. Banaras Hindu University
  3. Jamia Millia Islamia
  4. Christ University
  5. Tata Institute of Social Sciences
  6. University of Mumbai
  7. University of Calcutta
  8. University of Madras
  9. Aligarh Muslim University
  10. Savitribai Phule Pune University

किन छात्रों के लिए साइकोलॉजी करियर अच्छा है?

अब सवाल यह है की क्या यह करियर आपके लिए अच्छा है तो यह करियर उन लोगों के लिए अच्छा है जिनमे निम्न गुण पाए जाते हो वह इस फिल्ड में ज्यादा सक्सेस पा सकते है।

  • वह लोगों की बातें ध्यान से सुनना पसंद करते हैं
  • दूसरों की मदद करना चाहते हैं
  • मानव व्यवहार समझना चाहते हैं
  • काउंसलिंग में रुचि रखते हैं
  • मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं
  • लोगो की समस्याओ को आसानी से समझ पाते है

निष्कर्ष

तो दोस्तों, साइकोलॉजिस्ट बनना केवल एक नौकरी नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने का एक मौका है। 12वीं के बाद 3 साल की ग्रेजुएशन, 2 साल की मास्टर डिग्री और क्लीनिकल ट्रेनिंग के बाद आप इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

जैसे-जैसे लोगों में Mental Health को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, वैसे-वैसे साइकोलॉजी के क्षेत्र में अवसर भी बढ़ रहे हैं। अगर आपको इंसानी दिमाग और लोगों की मदद करने में रुचि है, तो यह करियर आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। तो उम्मीद करता हूँ आपको इस आर्टिकल से समझ आ गया होंगा की Psychologist kaise bane यदि आपको कोई सवाल हो तो निचे कमैंट्स जरूर करे ?

यह भी पढ़े :

RRB NTPC क्या होता है ?

UPSC की तैयारी कैसे करे ?

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!