10th ke baad kya kare दसवीं के बाद क्या करे, कौन सा सब्जेक्ट ले ?

10th ke baad kya kare

दोस्तों आप यदि 10th पास कर चुके है। या पास होने वाले है। या अब आप 10 वी के बाद नहीं पढ़ना चाहते है तो आपको भी यह सवाल सता रहे होंगे की दसवीं कक्षा के बाद क्या करे (10th ke baad kya kare) कौनसा सब्जेक्ट ले (10th ke baad konsa subject le in hindi) या यदि आप दसवीं तक ही पढ़े है तो आगे नहीं पढ़ना है तो कौन सी जॉब करे ? इनमे से कोई न कोई सवाल आपके मन में भी होगा। तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ इन्ही सभी सवालो के जवाब जानने की कोशिश करेंगे।

दोस्तों पढ़ाई और उसके बाद जॉब ये दोनों आज हर व्यक्ति के लिए बहुत मह्त्वपूर्ण है। और 10th के बाद आपको कठिन निर्णय लेना है की अब आगे का सफर किस राह पर करना है। किस फिल्ड में आपकी रूचि है। और आगे चलकर आप क्या बनना चाहते है क्या करना चाहते है। 10th के बाद आपको एक निश्चित सब्जेक्ट के साथ पढ़ाई करनी होती है और यह सब्जेक्ट चुनना काफी कठिन निर्णय होता है एक 10th क्लास के छात्र के लिए। तो आप भी इन सवालो से जुंझ रहे है तो ये पोस्ट आपकी मदद करने वाली है।

10th ke baad kya kare दसवीं कक्षा के बाद क्या करे ?

दोस्तों आइये जानते है आप 10th के बाद क्या क्या कर सकते है।

  • 10th के बाद आगे पढ़ाई करे – दोस्तों आप पढ़ना चाहते है तो आपको आगे की पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। आप जितना ज्यादा पढ़ेंगे आपको उतना अनुभव होता है और आपके पास डिग्री, डिप्लोमा होता है। जिनके दम पर आप और अच्छी नौकरी पा सकते है। 10th के बाद आपको कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए। क्या पढ़ाई करनी चाहिए इसके बारे में हम इसी पोस्ट में आगे बात करेंगे।
  • 10th के बाद डिप्लोमा कोर्स – यदि आप 10th के बाद 11th या 12th नहीं पढ़ना चाहते है तो आप डिप्लोमा (Diploma) कोर्स कर सकते है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी इसी पोस्ट में निचे दी गई है।
  • 10th के बाद सरकारी विभागों में नौकरी – दोस्तों अब यदि आप आगे नहीं पढ़ना चाहते तो आपके पास भी सरकारी नौकरी के कई विकल्प मौजूद है। आप थोड़ी मेहनत कर सरकारी नौकरी पा सकते है। आपको निम्न विभागों में नौकरी मिल सकती है। जैसे : जी. डी. कांस्टेबल, पुलिस कांस्टेबल, सरकारी विभागों में चपरासी, फारेस्ट गार्ड, ऑफिस अस्सिस्टेंड आदि।
  • 10th के बाद प्राइवेट नौकरी – दोस्तों 10th के बाद प्राइवेट नौकरी मिल तो जाती है लेकिन वेतन अच्छा नहीं मिलता। इसके लिए आपको प्राइवट नौकरी के किसी कार्य में निपुण होना पड़ेगा। जैसे धागा मिल, ब्रेड मिल, ऑटो इंड्रस्ट्री आदि में कार्य कर 3 से 5 वर्ष का अनुभव लेने पर आपको अच्छे पैसे मिलने सुरु हो जाते है।
  • 10th के बाद खुद का व्यापर – दोस्तों यदि आपका पढ़ाई में बिल्कुल भी ध्यान नहीं लगता है तो आप अपना खुद का व्यापर सुरु कर सकते है। लेकिन इसके लिए आपके पास सम्बंधित व्यापर का अनुभव होता जरुरी है। और इसके लिए पहले आपको उस व्यापर की पूरी जानकारी और कार्यानुभव ले लेना चाहिए। जैसे की आपको कोई दुकान खोलनी हो तो दुकान का अनुभव, होटल, ट्रैवलिंग, ट्रांसपोर्ट, पशु पालन, मछली पालन जैसे कई व्यापर कर सकते है जिसमे आपको पढ़ाई के तौर पर डिग्री या डिप्लोमा की कोई जरुरत नहीं है।

10th ke baad konsa subject le 10 वी के बाद कौनसा सब्जेक्ट ले ?

दोस्तों यदि आपने 10th पास कर लिया है या पास करने वाले है तो अब आपके सामने सवाल आता है की 10th ke baad konsa subject le आइये जानते है की आपके लिए कौन सा सब्जेक्ट सही होगा।

दोस्तों 10th के बाद किसी सब्जेक्ट का चयन करना काफी कठिन कार्य है। यही से आपकी आगे की पढ़ाई का सफर सुरु होता है। वैसे तो आप 10th के बाद कोई भी सब्जेट का चयन कर सकते है। लेकिन सबसे पहले यह देखे की आपको आगे चलकर किस फिल्ड में कार्य करना है। क्या बनना है। कौन सी जॉब या बिजनेस करना है। उसके हिसाब से ही आप अपने subject का चयन करे। जैसे आपको इंजिनियर बनना है तो मैथ्स, डॉक्टर बनना है तो साइंस, खेती से जुड़ा कोई कार्य करना है तो एग्रीकल्चर जैसे सब्जेक्ट पर ध्यान देना होंगा। आइये जानते है आप कौन से सब्जेक्ट का चयन कर सकते है उनका आगे क्या प्रभाव होगा।

दोस्तों 10th के बाद आप निम्न विषयो (Subject) से पढ़ाई कर सकते है।

  • arts (कला)
  • commerce (व्यापर)
  • Agriculture (कृषि)
  • science (विज्ञान)
  • math’s (गणित)

  • arts (कला)
  • ज्यादातर देखा गया है की यह सब्जेक्ट वह लोग चयन करते है जिनके 10th के अंक कम आते है। लोगो में एक और भ्रान्ति यह भी है की इस सब्जेक्ट लो लेने का कोई फायदा नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं है। इस सब्जेक्ट का चयन कर आगे की पढ़ाई कर आप एक अच्छा पॉलिटिशन, वकील, कोर्ट जज आदि बन सकते है। आपकी रूचि पोलटेटिक, प्रासनिक सेवा या वकील बनना और समाज सेवा आदि है तो आप आर्ट (Arts) सब्जेक्ट को चूज़ कर सकते है। (Arts) सब्जेक्ट में आपको निम्न विषयो पर पढ़ाई करनी होती है।

    • इतिहास (history) – इस सब्जेक्ट में पुराने समय के इतिहास के बारे में ज्यादा से ज्यादा नॉलेज मिलेगा।
    • अंग्रेजी (English) – इस सब्जेक्ट इंग्लिश, इंग्लिश ग्रामर और इंग्लिश से जुडी और भी चीजे सिखाई जाती है। जिससे आपकी अंग्रेजी बोलने, सुनने और समझने में सुधार होता है।
    • भूगोल (Geography) – इस सब्जेक्ट में पृथ्वी के बारे में जानकारी मिलती है जैसे -भूकंम्प कैसे आते है सुनामी कैसे आते है, चाँद, तारे, सौरमंडल इत्यादि।
    • मनोविज्ञान (Psychology) – इस सब्जेक्ट के अंतर्गत मनुष्य के अंदर के दिमाक और उसके ब्रहव्र के काफी सारे रोचक तत्वों के बारे में जानने को मिलेगा।
    • राजनीति विज्ञान (political science) -इस सब्जेक्ट के अंदर भारतीय सरकारी व्यवस्था से जुडी बहुत सी जानकारी जानने को मिलती है। पुरानी और वर्तमान राजनीती का ज्ञान होता है। किस व्यक्ति ने देश सुधार में अपना क्या योगदान दिया है इसके बारे में जानने को मिलता है।
    • अर्थशास्त्र (Economics) – इस सब्जेक्ट के अंदर भारत के इकोनॉमिक्स, गुड्स एंड सर्विसेस के बारे में जानने को मिलेंगा।
    • संस्कृत – इस सब्जेक्ट में संस्कृत भाषा पढ़ने और सिखने को मिलेगी अगर आप संस्कृत भाषा सीखना चाहते हो तो।
    • समाज शास्त्र (Sociology) – इस सब्जेक्ट में अंदर समाज-सोसायटी से जुडी समाज सेवा के बारे काफी कुछ पढ़ाया जायेगा।

  • commerce (व्यापर)
  • दोस्तों यदि आप कॉमर्स (Commerce) सब्जेक्ट के साथ पढ़ाई करना चाहते है तो आपको 10th क्लास में अच्छे अंको पास होना जरूरी है। हालाँकि कई स्कूल में कम नंबर पर भी इस सब्जेक्ट में एडमिशन दिया जाता है। आप बैंकिंग क्षेत्र, व्यपार, CA, आकउंटेड, कंप्यूटर जैसे क्षेत्र में आगे जाना चाहते है तो आपको कॉमर्स (Commerce) सब्जेक्ट के साथ पढ़ाई करना चाहिए। यदि आप इस विषय का चयन करते है तो आपको निम्न सब्जेक्ट के साथ पढ़ाई करनी होती है।

    • Account (अकॉउंट) – इस सब्जेक्ट के अंदर हिसाब ख़िताब सिखाया जाता है। जैसे की बिजनेस, बैंक में पैसा जमा करना-निकलना, लेन-देन, उधारी-नकदी आदि।
    • अर्थशास्त्र (Economics) – इस सब्जेक्ट के अंदर भारत के इकोनॉमिक्स, गुड्स एंड सर्विसेस के बारे में जानने को मिलेंगा।
    • व्यापार अध्ययन (business study) – इस subject के अंदर आपको बिजनेज के बारे में पढ़ाया जाता है। बिजनेस कैसे करे और इसमें जुडी जरूरी बाते।
    • Math’s (गणित) – इस subject में मैथ्स सिखाई जाती है जो की आपको आगे चलकर कई जगह काम आने वाली है।
    • अंग्रेजी (English) – इस सब्जेक्ट इंग्लिश, इंग्लिश ग्रामर और इंग्लिश से जुडी और भी चीजे सिखाई जाती है। जिससे आपकी अंग्रेजी बोलने, सुनने और समझने में सुधार होता है।

  • Agriculture (कृषि)
  • दोस्तों आप भविष्य में खेती किसानी से जुडी किसी तरह की जॉब या व्यवसाय करना चाहते है, या आपकी इस फिल्ड में रूचि है, तो आपको 10th के बाद एग्रीकल्चर (Agriculture) सब्जेक्ट के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। इस सब्जेक्ट से पढ़ाई करने पर आप पटवारी, पशुपालन, बागवानी, खेती – पशुपालन से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में जॉब, एग्रीकल्चर मैनेजर, फॉर्म मैनेजर , क्रॉप स्पेशलिस्ट, प्रोडक्शन मैनेजर, एग्रीकल्चर ऑफिसर, अग्रोनॉमिस्ट , फूड स्पेक्टर और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी पा सकते है। या कॉलेज आदि में प्रोफेसर बन सकते है। एग्रीकल्चर में आपको निम् सब्जेक्ट के साथ पढ़ाई करनी होती है। इन विषयो में भी अलग अलग बोर्ड में आपको विभिन्नताएं देखने को मिल सकती है जो राज्य स्तर पर अलग अलग हो सकती है।

    • बागवानी (horticulture)
    • उन्नत फसल उत्पादन (advanced crop production)
    • फसल प्रबंधन (harvest management)
    • कृषि के सहायक उद्यम (subsidiary enterprises of agriculture)
    • विज्ञान और गणित के तत्व (Elements of Science and Mathematics)

  • science (विज्ञान)
  • दोस्तों आपकी रूचि विज्ञान विषय में है। और आप आगे भविष्य में डॉक्टर, नर्स, लैब असिस्टेंट, खुद का मेडिकल, प्राइवेट हॉस्पिटल, मेडीसिन प्रोडक्शन फिल्ड, मेडिसिअन्स बनाने वाली इंडस्ट्री में जॉब्स आदि करना चाहते है तो आप 10th के बाद science सब्जेक्ट का चयन कर सकते है। लेकिन इस सब्जेक्ट के लिए आपको 10th में कम से कम 50% मार्क लाना जरुरी है। इस फिल्ड में आपको निम्न विषय (Subject) के साथ पढ़ाई करनी होती है।

    • भौतिक विज्ञान (Physics)
    • रसायन शास्त्र (Chemistry)
    • जीवविज्ञान (Biology)
    • हिंदी (Hindi)
    • इंग्लिश (English)

  • math’s (गणित)
  • दोस्तों अगर आपकी गणित अच्छी है। और आप भविष्य में इंजिनियर, प्रोफसेर, माइनिंग ऑफिसर जैसे बड़ी बड़ी पोस्टो पे जाना चाहते है। तो आप मैथ्स सब्जेक्ट से पढ़ाई कर सकते है। 10th के बाद मैथ्स सब्जेक्ट का चयन करने से यह फायदा है की इससे आप साइंस, कॉमर्स, आर्ट जैसे किसी भी सब्जेक्ट की भी पढ़ाई कर सकते है और उस फिल्ड से जुड़े जॉब भी कर सकते है। लेकिन इस विषय के साथ पढ़ाई करने कके लिए 10th में आप को 60% मार्क लाना होगा। हलाकि कुछ स्कूलो में कुछ कम अंक होने पर भी अड्मिशन दिया जाता है। आप को 10th के बाद मैथ्स सब्जेक्ट लेने से आपको निम्न सब्जेट के साथ पढ़ाई करनी होंगी।

    • गणित (Math’s)
    • हिंदी (Hindi)
    • रसायन शास्त्र (Cemetery)
    • भौतिक शास्त्र (Physics)
    • इंग्लिश (English)

    10वी के बाद डिप्लोमा कोर्स (Diploma course after 10th)

    दोस्तों अगर आप 10th के बाद school नहीं जाना चाहते हो और उसकी जगह कोई कोर्स या प्रोपेशनल कोर्स करके, अच्छी जॉब करना चाहते हो तो आप यह निम्म डिप्लोमा कोर्स कर सकते हो।

    • polytechnic diploma – दोस्तों आप 10 वी के बाद पॉलीटेक्निक में डिप्लोमा कर सकते है। अगर आप school नहीं जाना चाहते हो तो पोलिटैक्निक आप के लिए अच्छा option है। जैसे की : फैशन डिजाइन, कंप्यूटर, हार्डवेयर,ऑटोमोबाईल, इलेक्ट्रानिक इंजीयर, मैकनिकल इंजीयर, सिविल इंजिनियर, इत्यादि जैसे कई डिप्लोमा कर सकते है। इसके बाद आप डॉयरेक्ट जॉब भी कर सकते है। या आगे बेचलर डिग्री की पढ़ाई भी कर सकते है।
    • ITI Diploma – ITI डिप्लोमा एक industrial training institute डिप्लोमा है। इस कोर्स में आपको छोटी बड़ी इंडस्ट्रियल कंपनी में होने वाले वर्क के बारे में प्रैक्टिकल तौर पर ट्रेनिंग दी जाती है। जैसे : इलिस्ट्रिशन, फिटर, मैकेनिकल, वेल्डर, इत्यादि।
    • Hotel Management – दोस्तों आप 10th के बाद होटल मॅनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स कर सकते है। इन दिनों होटल और हॉस्पिटल फिल्ड में काफी स्कोप है। इस डिप्लोमा से इस फिल्ड में आसानी से जॉब मिल जाती है।
    • Computer Hardware & Networking – कंप्यूटर के इस युग में यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है इस फिल्ड में आप कंप्यूटर रेपैरेंगी, कंप्यूटर शॉप, नेटवर्किंग वर्क सम्बंधित जानकारी सिख सकते है। जो एक 10th के लिए जॉब दिलाने में मदद करेंगा।

    Jobs After 10th Pass 10th के बाद कँहा जॉब कर सकते है ?

    दोस्तों यदि आप 10th तक की पढ़े है। और आप आगे नहीं पढ़ना चाहते है तो भी आप निम्न फिल्ड में अपने जॉब्स पा सकते है।

    • भारतीय सेना – 10th के बाद आप भारतीय सेना की विभिन्न पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरुरी है। भारतीय सेना में आप आर्मी (Army), पुलिस, BSF, NDA जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते है।
    • रेलवे – अगर आप रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक है तो आप रेलवे के विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते है जिसमे की ग्रुप डी, RRB, NTPC आदि परीक्षाओ के लिए आवेदन कर सरकारी नौकरी पा सकते है।
    • बैंक – आप बैक में नौकरी करने के इच्छुक है। तो बैंको में 10th पास के लिए अधिनस्थ कर्मचारियों के पदों के लिए नौकरी निकलती है। जिसके लिए आप आवेदन कर सकते है।
    • प्राइवेट जॉब – प्राइवेट जॉब के तौर पर आप किसी कम्पनी, बिल्डर, कंट्रैक्टर, ऑफिस अस्सिस्टेंट, डिलेवरी बॉय, परिवहन निगम- इलेक्ट्रिक बोर्ड आदि में ड्राइवर आदि जॉब कर सकते है।
    • स्वयं का व्यवसाय – आप स्वयं का व्यवसाय भी कर सकते है जैसे प्राइवेट शॉप, ऑनलाइन वर्क, ट्रैवलिंग एजेंसी, ट्रांसपोर्ट एजेंसी आदि।

    दोस्तों उम्मीद करता हूँ आपको आज की इस पोस्ट में दी गई जानकारी जैसे दसवीं कक्षा के बाद क्या करे (10th ke baad kya kare) कौनसा सब्जेक्ट ले (10th ke baad konsa subject le in hindi) या यदि आप दसवीं तक ही पढ़े है तो आगे नहीं पढ़ना है तो कौन सी जॉब करे ? इसके बारे जानकारी मिल गई होंगी। यदि ये पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ साँझा करे।

    READ MORE :

    2 Comments

    16 Trackbacks / Pingbacks

    1. डॉक्टर क्या होता है ? डॉक्टर कैसे बने how to become a doctor in Hindi
    2. MP Police Ki Taiyari Kaise Kare पुलिस कॉन्स्टेबल की तैयारी कैसे करे ?
    3. MP Police Vacancy 2021 Notification अंतिम तिथि, पद, Syllabus, Age Limit
    4. Diploma kya hota hai ? डिप्लोमा के बाद जॉब, डिग्री और भविष्य की जानकारी
    5. आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड है ? कैसे पता करे ? - Job Future.in
    6. ई-श्रम कार्ड (Labour Card) क्या है ? कैसे बनाये ?
    7. Stock Market | शेयर मार्केट क्या होता है ? पूरी जानकारी हिंदी में
    8. LIC Agent Kaise Bane | एलआईसी एजेंट कैसे बने | एलआईसी के फायदे
    9. परीक्षा में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें। How To Get Good Marks In Exam
    10. Agniveer Recruitment 2022 | 10 वीं 12 वी पास अग्निवीर कैसे बने।
    11. MP PPT पॉलिटेक्निक कोर्स क्या है ? कैसे करे ? pre polytechnic test क्या है ?
    12. NDA Course Details in Hindi एनडीए क्या है ? कैसे करे ?
    13. MP Forest Guard Vacancy 2023 : मध्यप्रदेश वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्ती।
    14. MP Patwari Syllabus 2022-23 In Hindi पटवारी भर्ती परीक्षा सिलेबस।
    15. इन 10 जगहों से देखे एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
    16. 10th पास के लिए इन क्षेत्रों में है, सरकारी नौकरियाँ 10th pass govt job

    Leave a Reply

    Your email address will not be published.


    *