B.Tech Course Details In Hindi बीटेक कोर्स क्या है ? कैसे करे ?

दोस्तों आप 12th के बाद इंजीनियरिंग फिल्ड चुनना चाहते है। और आप बीटेक (B.Tech) करना चाहते है। लेकिन आपको बीटेक कोर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो आज की इस पोस्ट में हम आपको B.Tech Course के बारे में जानकारी देने वाले है की, बीटेक कोर्स क्या है ? (B.Tech Course kya hai) बी.टेक कोर्स करने में कितना समय लगता है (Time Period , Time Duration Of B.Tech Course) , Syllabus , बीटेक Course List , बीटेक Fees , B.Tech Course Eligibility जैसे सभी सवालो के जवाब आपको आज की इस पोस्ट में मिलने वाले है।

B.Tech Course kya hai बीटेक कोर्स क्या है ?

B.Tech एक तकनिकी (Technology) कोर्स है। जो 4 वर्ष की बैचलर डिग्री (Bachler degree) होती है। जिसमे टेक्नोलॉजी से जुड़े कई तरह के सब्जेक्ट होते है या आप इन्हे ब्राँच (branch) भी कह सकते है। जिनमे से आपको कोई एक ब्राँच के साथ अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाना होता है। ये आपके इंट्रेस्ट, आपकी रूचि पर निर्भर करता है की आप किस ब्रांच से अपनी B.Tech Course की पढ़ाई करना चाहते है। इसमें Computer Engineer, Mechanical Engineer, Civil Engineering जैसे कई ब्राँच होते है।

B.Tech Full Form In Hindi बीटेक का पूरा नाम क्या होता है ?

B.Tech Full Form पूरा नाम “Bachelor Of Technology” होता है। जिसमे आपको विभिन्न तरह के टेक्नोलॉजी कोर्स में निपुण किया जाता है। जिसके बाद आप अपने ब्राँच वाली इंजीनियरनिंग कोर्स में निपुण होकर अच्छी नौकरी पा सकते है। आप 12th के बाद बीटेक कोर्स कर सकते है और अपना भविष्य बना सकते है।

B.tech Course Eligibility बीटेक के लिए योग्यता।

दोस्तों यदि आप B.tech Course करना चाहते है तो आपके पास निम्न योग्यता होना जरुरी है।

  • 12th पास कम से कम 60% अंको के साथ (कॉलेज के अनुसार)
  • 12th पास फ़िज़िक्स , मैथिमैटिक्स , कैमेस्ट्री के साथ पास होना चाहिए।
  • इसके अलावा , कम्युनिकेशन स्किल और इंग्लिश भाषा का ज्ञान आपको इस कोर्स में उपयोगी होगा।

B.tech Course Kaise kare ? बीटेक कोर्स कैसे करे ?

सबसे पहले तो आपको बीटेक कोर्स करने के लिए आपमें टेक्नोलॉजी फिल्ड में इंट्रेस्ट होना चाहिए। जिसके बाद आपको 12th पास फ़िज़िक्स, मैथिमैटिक्स , कैमेस्ट्री के साथ करना है। चुकी इस छेत्र में अधिक compaction होने के कारण आपको एडमिशन के लिए JEE MAIN, EMCET जैसे अन्य प्रवेश परीक्षा पास करनी होंगी। इन परीक्षकों को पास करने के बाद आपको चयन प्रक्रिया के आधार पर कॉलेज मिलेंगे और फिर उन कॉलेज में आप अपनी पढ़ाई शुरू कर पायेंगे।

B.tech Course List बीटेक के कोर्स

  • B.Tech Aeronautical Engineering (बीटेक- एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग)
  • B.Tech Biotechnology (बीटेक- बायोटेक्नोलॉजी)
  • B.Tech Mechanical Engineering (बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग)
  • B.Tech Automobile Engineering (B.Tech- ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग)
  • B.Tech Civil Engineering (बीटेक सिविल इंजीनियरिंग)
  • B.Tech Computer Science and Engineering (बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग)
  • B.Tech Electrical and Electronics Engineering (बीटेक इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग)
  • B.Tech Electronics & Communication (बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार)

B.Tech Course Details In Hindi बीटेक कोर्स की Full Details हिंदी में।

आइये जानते है B.Tech Course के बारे में और भी महत्पूर्ण जानकारिया।

  • B.Tech Full Form – बीटेक का फुलफॉर्म “Bachelor Of Technology” होता है। यह एक टेक्निकल कोर्स होता है।
  • B.tech Course Duration (Time period) – बीटेक कोर्स 4 वर्ष की बैचलर डिग्री (Bachler degree) होती है।
  • B.Tech Course Fees – बीटेक कोर्स की फीस अलग अलग कॉलेज (College) में अलग अलग होती है प्राइवेट कॉलेज में सरकारी कॉलेज के मुकाबले ज्यादा फीस होती है। औषतन B.Tech Course Fees की बात करे तो यह 40 हजार से लेकर 2 लाख तक होती है।
  • b.tech course age limit – आप 17 वर्ष से 23 वर्ष की उम्र के बिच बीटेक कोर्स में एडमिशन ले सकते है।
  • B.tech Course Salary – बीटेक के बाद आपके प्रोफेशन के हिसाब से आपकी शुरुआती सैलरी तकरीबन 20 हजार से लेकर 30 हजार तक होती है। जो आगे चलकर आपके अनुभव के हिसाब से लाखो में भी हो सकती है।

बीटेक के बाद क्या करे ? B.tech Ke Bad Kya Kare In Hindi

दोस्तों अब एक अहम सवाल बीटेक कोर्स करने वाले स्टूडेंट के मन में ये होता है की आखिर B.tech Ke Bad Kya Kare तो आइये जानते है की आपके पास बीटेक के बाद कितने विकल्प है और आप क्या क्या कर सकते है।

  • B.tech Course के बाद आप प्राइवेट या गोवेर्मेंट सेक्टर में नौकरी कर सकते है।
  • कैम्पस में आने वाली अच्छी कंपनियों में सलेक्शन के लिए तैयारी कर सकते है।
  • सरकारी नौकरियों की तैयारी कर सकते है।
  • अपनी ब्राँच के हिसाब से आप अपना खुद का बिज़नेस कर सकते है।
  • B.tech के बाद आप M.tech कर सकते है। इसके लिए आपको GATE एग्जाम पास करना होंगा, ताकि आपको IIT और NIT जैसे बेहतरीन संस्थानों में एडमिशन मिल सके।
  • आप MBA कर सकते है।

दोस्तों उम्मीद करता हूँ आपको B.Tech Course Details In Hindi बीटेक कोर्स क्या है ? कैसे करे ? B.tech Ke Bad Kya Kare ? B.Tech Full Form In Hindi जैसे बीटेक से जुड़े सभी सवालो के जवाब मिल गए होंगे। इसके अलावा आपके कोई सवाल हो तो आप कमेंट्स जरूर करे और ऐसे ही एजुकेशनल ज्ञान, जॉब और सुनहरे फ्यूचर के लिए jobfuture.in को फॉलो करे।

READ MORE :

10 Comments

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!