Skip to content

Job Future.in

Menu
  • Home
  • Career Courses
  • Exam & preparation
  • General Knowledge
  • Study Material
    • GK Computer
    • GK Science
    • GK History
    • All Exam Preparation Quiz
    • Videos
Home
Biography जीवन परिचय
Draupadi Murmu Biography In Hindi – द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय बताइये।

Draupadi Murmu Biography In Hindi – द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय बताइये।

By SYES June 27, 2022 Biography जीवन परिचय, General Knowledge 3 Comments

Draupadi Murmu Biography In Hindi – द्रोपदी मुर्मू, किसी महान हस्ती से कम नहीं, लेकिन यह वह नाम है जो चर्चा में कम और अपने कार्यो के लिए ज्यादा जाना जाता है। जिन्होंने कड़े संघर्षो के बाद आज अपना खुद की काबिलियत पर कई नए मुक्काम हासिल किये है। सादा जीवन उच्च विचारधारा रखने वाली द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के बारे में आज हर कोई जानना चाहता है। तो आज की इस पोस्ट में हम, द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Draupadi Murmu Biography In Hindi) ,परिवार, शिक्षा (Education Qualification), जाति, द्रौपदी मुर्मू कौन है ? (Who is Draupdadi Murmu) द्रौपदी मुर्मू की शादी ,बच्चे, राजनैतिक सफर आदि के बारे में जानेंगे।

खास बात : द्रौपदी मुर्मू, पहली आदिवासी महिला नेता है, जो राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए मोदी सरकार की पहली पसंद हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री, यशवंत सिन्हा के खिलाफ राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं, जो जुलाई के चुनावों के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार हैं।

Contents hide
1 Draupadi Murmu Kaun Hai द्रौपदी मुर्मू कौन है ?
2 Draupadi Murmu Education Qualification द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा।
3 Draupadi Murmu Family Members द्रौपदी मुर्मू का परिवार।
4 द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) का राजनीतिक सफर।
5 द्रौपदी मुर्मू की संपत्ति (Draupadi Murmu Net Worth)
6 Draupadi Murmu Biography In Hindi : द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय।
7 Draupadi Murmu Achievements के जीवन की खास बाते।

Draupadi Murmu Kaun Hai द्रौपदी मुर्मू कौन है ?

द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) का जन्म 20 जून 1958 को मयूरभंज, जिले के बैदापोसी गांव, उड़ीसा, भारत में एक आदिवासी परिवार में हुआ। द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) के पिता का नाम (Father Name) बिरंची नारायण टुडू था। वह संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो एक आदिवासी जातीय समूह है।

द्रौपदी की शादी (Married) श्याम चरण मुर्मु से हुई थी जो अब इस दुनिया में नहीं है। उनके दोनों बेटे (son) जो अब इस दुनिया में नहीं है और एक बेटी (daughter) है जिसका नाम इतिश्री मुर्मु है जिसके सहारे वह अपनी जिंदगी गुजार रही है।

यह भी पढ़े :

  • Stock Market | शेयर मार्केट क्या होता है ? पूरी जानकारी हिंदी में
  • computer course ke baad job कंप्यूटर कोर्स के बाद नौकरी कैसे प्राप्त करे ?

Draupadi Murmu Education Qualification द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा।

द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) का सफर बहुत संघर्ष भरा रहा। कई कठिनाइयों को उठाकर वह यंहा तक पहुंची है। द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) ने अपनी शुरुआती शिक्षा (Education) ओडिशा के निजी स्कूल से प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने रमा देवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर, ओडिशा से कला में ग्रेजुशन (B.A.) की डिग्री प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने उड़ीसा के सिंचाई व् ऊर्जा विभाग में जूनियर असिस्टेंट की नौकरी शुरू की।

Draupadi Murmu Family Members द्रौपदी मुर्मू का परिवार।

कड़े संघर्ष के बाद, वर्तमान में द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) का परिवार (Family) बहुत छोटा और सुखी जीवन जी रहा है। द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) के परिवार में केवल वह और उनकी एक बेटी, इतिश्री मुर्मू है। उनके दोनों बेटे और पति अब इस दुनिया में नहीं है। वह अपनी बेटी, दामाद के साथ ही अपना जीवन जी रही है।

द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) का राजनीतिक सफर।

राजनितिक सफर की बात करे तो द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) ने अपना सियासी सफर वार्ड काउंसलर के तौर पर शुरू किया। 1997 में उन्होंने रायरंगपुर, नगर पंचायत से जित हासिल की, और नगर पंचायत की उपाध्यक्ष बानी। इसके बाद वह विधायक भी बनी और यह कामयाबी का सफर अभी भी जारी है।

भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर उन्होंने साल 2007 में द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा विधानसभा द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विधायक होने के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था। जिसके बाद मई 2015 में, भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें झारखंड के राज्यपाल के रूप में चुना था। वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल हैं। वह ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता भी हैं। जिन्हें ओडिशा राज्य में राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़े :

  • Psychology साइकोलॉजी क्या है ? मनोवैज्ञानिक कैसे बने ?
  • 10th ke baad kya kare दसवीं के बाद क्या करे, कौन सा सब्जेक्ट ले ?

द्रौपदी मुर्मू की संपत्ति (Draupadi Murmu Net Worth)

द्रौपदी मुर्मू एक महिला राजनेता होने के बाद भी उनके पास ज्यादा संपत्ति नहीं है उनके पास केवल घर को सँभालने लायक संपत्ति है, जो की है मात्र रु 9.5 लाख। इसके अलावा ना कोई आभुषण , ना जमीन और ना ही कोई चल और अचल सम्पति उनके नाम पर नहीं है।

Draupadi Murmu Biography In Hindi : द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय।

नाम (NAME)द्रौपदी मुर्मू
जन्म तिथि (date of birth)20 जून 1958
जन्म स्थान (birth place)मयूरभंज, उड़ीसा, भारत
पिता का नाम (father’s name)बिरांची नारायण टुडू
पति का नाम (husband’s name)स्वर्गीय श्याम चरण मुर्मू (बैंक अधिकारी)
जाती (caste)अनुसूचित जनजाति
शिक्षा (education)ग्रेजुएशन
विवाह स्थति (marriage status)विधवा
बच्चे (Children)स्व० लक्ष्मण मुर्मू (बेटा) , इतिश्री मुर्मू (बेटी)
राजनीतिक पार्टी (political party)भारतीय जनता पार्टी (1997 से)

Draupadi Murmu Achievements के जीवन की खास बाते।

  • उन्होंने रायरंगपुर में श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में एक सहायक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया
  • इसके बाद, उन्होंने सिंचाई और बिजली विभाग के हिस्से के रूप में ओडिशा सरकार के साथ काम किया।
  • मुर्मू के राजनीतिक करियर की शुरुआत 1997 में हुई जब उन्होंने पार्षद के रूप में स्थानीय चुनाव जीते। उसी वर्ष, वह भाजपा के एसटी मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष बनीं।
  • भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर मुर्मू ने रायरंगपुर सीट से दो बार जीत हासिल की, 2000 में ओडिशा सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनी ।
  • ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान, वह 6 मार्च, 2000 से 6 अगस्त, 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार मंत्री रही।
  • अगले भाजपा के भीतर कई प्रमुख भूमिकाएँ जैसे एसटी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष और मयूरभान के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • द्रौपदी मुर्मू 6 अगस्त, 2002 से मई 16, 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं।
  • ओडिशा की विधान सभा ने Draupadi Murmu द्रौपदी मुर्मू को वर्ष 2007 के सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” से सम्मानित किया।
  • उन्हें 2013 में मयूरभंज जिले के लिए पार्टी के जिला अध्यक्ष पद के लिए पदोन्नत किया गया था।
  • मई 2015 में, भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें झारखंड के राज्यपाल के रूप में चुना।
  • Draupadi Murmu द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल हैं।
  • वह ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता हैं जिन्हें भारतीय राज्य में राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • अब द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार है।

दोस्तों उम्मदी करता हूँ आपको द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Draupadi Murmu Biography In Hindi) ,परिवार, शिक्षा (Education Qualification), जाति, द्रौपदी मुर्मू कौन है ? (Who is Draupdadi Murmu) द्रौपदी मुर्मू की शादी ,बच्चे, राजनैतिक सफर आदि के बारे में जानने को मिला होंगा।

यह भी पढ़े :

  • Best Computer Courses : 10 वी और 12 वीं के बाद कंप्यूटर कोर्स की सूची
  • परीक्षा में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें। How To Get Good Marks In Exam
Tags:about draupadi murmu, biography, biography of draupadi murmu, draupadi murmu, draupadi murmu achievements, draupadi murmu age, Draupadi Murmu Biography In Hindi, draupadi murmu cast, draupadi murmu daughter, draupadi murmu details, draupadi murmu education, draupadi murmu family, draupadi murmu husband, draupadi murmu in hindi, draupadi murmu information, Draupadi Murmu Ka Jivan Parichay, draupadi murmu kaun hai, draupadi murmu life history, draupadi murmu qualification, draupadi murmu religion, draupadi murmu sons, draupadi murmu twitter account, education of draupadi murmu, jobs, who is draupadi murmu, जीवन परिचय

Related Posts

SSC Kya hai

SSC Kya Hota hai एसएससी क्या है ? एसएससी की तैयारी कैसे करे ?

computer course ke baad job

computer course ke baad job कंप्यूटर कोर्स के बाद नौकरी कैसे प्राप्त करे ?

MPPSC Kya Hota Hai

MPPSC Kya Hota Hai एमपीपीएससी क्या है ? एमपीपीएसी की तैयारी कैसे करे ?

3 Comments

  1. Naresh Bishnoi July 21, 2022

    बहुत ही अच्छा जीवन परिचय का वर्णन किया गया ।. द्रोपती मुर्मू भारत के लिए गर्व की बात है । आपका बहुत बहुत धन्यवाद इतनी रिसर्च करने के लिए।

    Reply

Add a Comment

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हार्मोन्स क्या होता है ? हार्मोन्स की कमी से होने वाले रोग और लक्षण।
  • Lan-Man-Wan नेटवर्क क्या होता है ? Network कितने प्रकार के होते है।
  • नेटवर्क टोपोलॉजी क्या होती है। Types Of Network Topology in Hindi
  • Nutrition प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, खनिज लवण क्या है ? स्रोत और कार्य।
  • राष्ट्रपति कैसे बनते है ? भारत में राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है ?
  • विटामिन (Vitamin) क्या है ? विटामिन के नाम उपयोग, स्त्रोत, रोग एवं लक्षण।
  • टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाये ? How To Increase Typing Speed in Hindi
  • Draupadi Murmu Biography In Hindi – द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय बताइये।
  • Agniveer Recruitment 2022 | 10th और 12th पास अग्निवीर कैसे बने।
  • Agneepath Scheme Details In Hindi अग्निवीर भर्ती योजना, लाभ, पात्रता, ।

Categories

  • Biography जीवन परिचय (1)
  • Business Ideas & Make Money (1)
  • Career Courses (43)
  • Exam preparation (7)
  • General Knowledge (25)
  • GK Computer (15)
  • GK Science (5)
  • Govt Schemes (2)
  • Jobs (11)
  • Study Material (15)

Available On…

कृपया ध्यान दे : इस ब्लॉग में दी गई जानकारियाँ आपको आसान भाषा में टेक्नोलॉजी, जॉब-फ्यूचर जैसे टॉपिक्स पर जानकारियाँ देना है। कोई ठोस कदम उठाने से पहले अपने स्तर पर जाँच अवश्य कर ले।

Useful For You

  • HOME
  • GK Questions With Answers In Hindi
  • Make Money (YouTube, Blogging, Affiliate Marketing, Share market)
  • Videos

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Job Future.in Copyright © 2022.
Back to Top ↑