PGDCA Course Details In Hindi पीजीडीसीए कोर्स की सम्पूर्ण जानकारी।

PGDCA Course Details In Hindi

दोस्तों यदि आपका ग्रेडुएशन (Graduation) कम्प्लीट हो गया है और अब यदि आप कंप्यूटर के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हो तो आपके लिए पीजीडीसीए कोर्स (PGDCA Course) एक बहुत अच्छा विकल्प है। जो आपको कप्यूटर के क्षेत्र में मजबूती प्रदान करता है और साथ ही आपको सरकारी नौकरी (govt job), प्राइवेट जॉब (privet Job) और खुद के कई तरह के व्यवसाय के लिए भी मदद करता है। तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम पीजीडीसीए कोर्स (PGDCA Course Details In Hindi) की सम्पूर्ण जानकारी आपको देंगे।

PGDCA Kya Hai ? (पीजीडीसीए क्या है ?)

पीजीडीसीए (PGDCA) 1 वर्ष का एक पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कंप्यूटर कोर्स है। जो आपको कंप्यूटर के क्षेत्र में बेसिक जानकारी से लेकर कुछ एडवांस लेवल तक का ज्ञान प्रदान करता है जिसके दम पर आप सरकारी नौकरी (govt job), प्राइवेट जॉब (privet Job) और खुद के कई तरह के व्यवसाय कर सकते है।

PGDCA Ka Full Form Kya Hota Hai ? (पीजीडीसीए का पूरा नाम क्या होता है ?)

पीजीडीसीए का फुल फॉर्म POST GRADUATE DIPLOMA IN COMPUTER APPLICATION होता है। जो की एक पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कंप्यूटर कोर्स है।

PGDCA Kaise Kare ? पीजीडीसीए कैसे करे ?

दोस्तों यदि आप पीजीडीसीए कम्प्यूटर कोर्स (PGDCA Computer Course) करना चाहते है तो आप :-

  • IGNOU (indira gandhi national open university),
  • BU (Barkatullah University),
  • MCU (makhanlal chaturvedi rashtriya patrakarita vishwavidyalaya bhopal)

जैसी यूनिवर्सिटी में या इनसे सम्बंधित कॉलेज या इंस्टीटूट से प्रवेश लेकर PGDCA Course को किया जा सकता है। पीजीडीसीए का कोर्स लगभग सभी यूनिवर्सिटी के द्वारा संचालित किया जाता है। आप अपने नजदीकी यूनिवर्सिटी या कॉलेज से संपर्क कर के, प्रवेश ले सकते है। इस कौर्स (PGDCA) में कुल 6-6 महीने के 2 सेमिस्टर होते हैं इस तरह यह कौर्स 1 वर्ष का होता है।

पीजीडीसीए करने के लिए योग्यता (Qualification)

यदि आप पीजीडीसीए कंप्यूटर कोर्स करना चाहते है, तो आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है, इसके बाद आप आसानी से पीजीडीसीए पाठ्यक्रम में प्रवेश पा सकते है। चुकी PGDCA Course एक पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कंप्यूटर कोर्स है। तो इसे आप अपना ग्रेडुएशन पूरा होने के बाद ही कर सकते है।

PGDCA Course Fee (पीजीडीसीए कोर्स फ़ीस)

बात करे यदि पीजीडीसीए कम्प्यूटर कोर्स (PGDCA Computer Course) की फीस (fee) की तो यह अलग अलग संस्थाओ में अलग अलग होता है। PGDCA Course की एक अनुमानित फ़ीस तक़रीबन 15 हजार से 35 हजार तक हो सकती हैं। आप अपने नजदीकी कॉलेजों में इसकी जानकारी पता कर सकते है।

PGDCA Syllabus पीजीडीसीए पाठ्यक्रम या सिलेबस

पीजीडीसीए पाठ्यक्रम या सिलेबस में भी आपको अलग अलग यूनिवर्सिटी में अंतर देखने को मिल जायेगा। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे सब्जेक्ट है जिन्हे लगभग सभी यूनिवर्सिटी अपने पाठ्यक्रम में शामिल करती है। यह टॉपिक इस प्रकार है –

  • Database Management System
  • Internet & E-commerce
  • Programming
  • Web Designing (HTML, CSS)
  • Information Technology
  • Software Development
  • MS Office
  • Operating System (Windows, DOS)
  • Fundamentals of Computer
  • Project Work
  • Tally
  • (PC Packages) MS Access

Jobs After PGDCA Course (पीजीडीसीए करने के बाद नौकरी)

पीजीडीसीए कोर्स किये लोगो को सरकरी नौकरियों के साथ प्राइवेट नौकरियों में भी विकल्प उपलब्ध है।

  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर
  • कंप्यूटर ऑपरेटर
  • प्रोजेक्ट मैनेजर
  • आईटी सलाहकार
  • इंटरफ़ेस इंजीनियर
  • जावा डेवलपर
  • सूचना सुरक्षा विश्लेषक
  • कंप्यूटर प्रोग्रामर और विश्लेषक
  • इन जॉब्स के अलावा आप ब्लॉग्गिंग, इंटरनेट कैफे, ऑनलाइन सर्विस, जैसे कई बिजनेस कर सकते है।

दोस्तों उम्मीद करता हूँ आज की इस पोस्ट में दी गई PGDCA Kya Hai ? (पीजीडीसीए क्या है ?), पीजीडीसीए करने के लिए योग्यता (Qualification), PGDCA Course Fee (पीजीडीसीए कोर्स फ़ीस), PGDCA Syllabus पीजीडीसीए पाठ्यक्रम या सिलेबस, Jobs After PGDCA Course (पीजीडीसीए करने के बाद नौकरी) जैसे जानकारी मिल गई होंगी। इसके अलावा आपके कोई सवाल हो तो आप कमेंट्स जरूर करे और ऐसे ही एजुकेशनल ज्ञान, जॉब और सुनहरे फ्यूचर के लिए jobfuture.in को फॉलो करे।

यह भी पढ़े :

4 Comments

17 Trackbacks / Pingbacks

  1. GNTST PNST क्या है ? जानिए पात्रता, पैटर्न, सिलेबस, परिणाम और फायदे।
  2. DCA Course Details In Hindi, डीसीए कंप्यूटर कोर्स क्या है जॉब समेत पूरी जानकारी
  3. B.sc Course Details In Hindi बीएससी कोर्स की जानकारी, जॉब, Salary, कॉलेज।
  4. MP Pre Nursing Test 2021 PNST ऑनलाइन आवेदन, अंतिम तिथि, Age Limit
  5. MSC Course Details In Hindi एमएससी क्या है? कैसे करे? पूरी जानकारी हिंदी में।
  6. Exam Ki Taiyari ke Tips In Hindi प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करे ?
  7. कंप्यूटर की इनपुट डिवाइस क्या है ? समझाइये !! Input Devices Of Computer
  8. computer course ke baad job कंप्यूटर कोर्स के बाद नौकरी कैसे प्राप्त करे ?
  9. MP Police Ki Taiyari Kaise Kare पुलिस कॉन्स्टेबल की तैयारी कैसे करे ?
  10. MBA Course Details In Hindi एमबीए क्या है, कैसे करे, पूरी जानकारी।
  11. PhD Course Details In Hindi पीएचडी कोर्स क्या है कैसे करे ?
  12. 12th Ke Baad Kya Kare ? बेहतर भविष्य के लिए 12 वीं के बाद क्या करे ?
  13. BPM ABPM Dak Sevak Jobs 2020 : पोस्‍ट ऑफिस में 10 वी पास के लिए भर्ती
  14. NDA Course Details in Hindi एनडीए क्या है ? कैसे करे ?
  15. Computer Quiz - 02 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान Computer Question With Answer
  16. Best Computer Courses : 10 वी और 12 वीं के बाद कंप्यूटर कोर्स की सूची
  17. Computer Quiz - 03 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान Gk Computer Quiz hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*